HTML tutorial
HTML tutorial

अंगीठी के धुएं से मां-बेटे की मौत

Pahado Ki Goonj

नैनीताल। गेठिया गांव में अंगीठी की धुएं से एक महिला और उसके 2 वर्षीय बेटे की तबीयत खराब हो गई। जिन्हें परिजनों द्वारा आनन-फानन में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मां-बेटे ने दम तोड़ दिया
ं मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल के गेठिया गांव में निर्माणाधीन भवन में शनिवार रात दिनेशपुर निवासी राजेंद्र उर्फ राजू अपने परिवार के साथ सोया हुआ था। जहां अंगीठी में जलते कोयले की गैस से एकाएक उसकी पत्नी और बेटे की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद तत्काल दोनों को इलाज के लिए हल्द्वानी ले जा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मां-बेटे ने दम तोड़ दिया। वहीं, सूचना मिलने पर तल्लीताल के एसओ विजय मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतकों का नाम सारिका (22) और बेटा (2) था। राजू बीते कुछ समय से गेठिया क्षेत्र में रामपुर के किसी व्यवसायिक भवन में चैकीदारी का काम करता था।

Next Post

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पी यम  नरेन्द्र मोदी से भेंट कर प्रदेश के विकास की जानकारी दी

देहरादून, दिल्ली,मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी से भेंट कर वर्ष 2021 में हरिद्वार में होने वाले महाकुम्भ की तैयारियों की जानकारी दी। कुम्भ मेले के कुशल प्रबन्धन के लिए जनवरी 2021 से अप्रैल 2021 के मध्य चलने वाले महाकुम्भ के सफल संचालन हेतु लगभग […]

You May Like