HTML tutorial
HTML tutorial

कैफें संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में दर्दनाक मौत

Pahado Ki Goonj

देहरादून। कैफे संचालक की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। वहीं मृतक कपिल के परिजनों ने घर के पास स्थित हॉस्टल में रहने वाले छात्रों पर हत्या का शक जताया है। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस तहकीकात कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना डालनवाला थाना क्षेत्र के चावला चैक की है। कपिल अपने घर के नीचे साइबर कैफे चलाते थे। मृतक के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात कपिल का हॉस्टल के लड़कों से झगड़ा हुआ था।
जिसके बाद बुधवार की सुबह कपिल हॉस्टल के नीचे गिरा पड़ा मिला। उसका पेट फटा हुआ था। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान कपिल ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों के उक्त आशय की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर एसएसपी और एसपी सिटी मय फोर्स पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस के हाथ कुछ लगे इसलिए सीसीटीवी फुटेज भी ंखगाले जा रहे है। हॉस्टल के कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। पुलिस ने अनुसार इस मामले की जांच पूरी होने के बाद जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

Next Post

नए साल के पहले दिन चैंपियन और देशराज कर्णवाल में हुआ पैच अप

देहरादून। बदजुबानी के चलते भाजपा से निष्कासित खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव चैपियन और पार्टी के ही दूसरे विधायक देशराज कर्णवाल के बीच पैच अप हो गया। आज देहरादून में दोनों ने संयुक्त पत्रकार वार्ता की। जिसमें दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर सारे गिले शिकवे दूर किए। इस दौरान […]

You May Like