HTML tutorial
HTML tutorial

नागरिकता कानून के समर्थन में पीएम मोदी ने ट्विटर पर शुरू किया अभियान

Pahado Ki Goonj

नई दिल्लीं। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर देश के कई हिस्सों में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वविटर पर एक कैंपेन लॉन्च किया है। । हैशटैग का प्रयोग करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से इस अभियान का समर्थन करने की अपील की है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है कि भारत नागरिकता कानून का समर्थन करता है क्योंकि नागरिकता कानून सताए गए शरणार्थियों को नागरिकता देने के बारे में है और ना कि किसी की नागरिकता लेने के बारे में है। उन्होंने कहा अपने ट्वीट में लिखा है कि मो ऐप के वॉलिंटियर मॉड्यूल के वाइस सेक्शन में मजेदार कंटेंट, ग्रॉफिक्स और अन्य को देखने के लिए इस हैशटैग को देखें। सीएए के लिए अपना समर्थन दिखाने के लिए इस हैशटैग का प्रयोग करें।
गौरतलब है कि नागरिकता कानून का कांग्रेस, टीएमसी समेत लगभग सभी विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली, यूपी, पश्चिम बंगाल, बिहार, असम में इस कानून के विरोध में जोरदार प्रदर्शन हुए थे। यूपी में तो इन प्रदर्शनों में 19 लोग मारे गए थे। दिल्ली में भी हिंसक प्रदर्शन हुए थे। पीएम के इस ट्वीट के बाद ऐसा माना जा रहा है कि सत्तारूढ़ सरकार भी इस ऐक्ट को लेकर अब बड़ा अभियान शुरू करने वाली है। माना जा रहा है कि विपक्ष के दबाव के आगे न झुकते हुए पीएम ने इस ऐक्ट के बारे में लोगों को बताने के लिए यह अभियान शुरू किया है।

Next Post

15 प्रदेशों का पारा पांच डिग्री सेल्सियस से पहुंचा नीचे

दिल्ली,। यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। कई दिनों बाद रविवार को धूप ने मामूली राहत दी पर राजधानी समेत 15 प्रदेशों में पारा पांच डिग्री से नीचे ही रहा। सोमवार को हल्की राहत के बाद मंगलवार से मौसम पलटी मारेगा। बारिश-ओले के साथ सर्दी […]

You May Like