देहरादून,मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड देहरादून में उत्तराखण्ड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद द्वारा आयोजित नेशनल हैण्डलूम एक्सपो का उद्घाटन किया। इस एक्सपो का आयोजन 12 जनवरी 2020 तक किया जायेगा।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पिछले कुछ सालों से देहरादून में लगातार नेशनल हैण्डलूम एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। इससे लोगों को अपनी पसंद के उत्पाद एवं अनेक राज्यों के पहनावे मिल जाते हैं। देशभर से आये शिल्पकारों को इससे अच्छी आमदनी भी प्राप्त होती है। अपने परम्परागत हस्तशिल्पों एवं लोक कलाओं, के संरक्षण व प्रोत्साहन हेतु सभी को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नेशनल हैण्डलूम एक्सपो एक ऐसा मंच है जिसके माध्यम से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों के महिला स्वयं सहायता समूह, सहकारी समितियां, शिल्पकार, बुनकर अपने उत्पादों को बड़े मार्केट से जोड़ पाते है। इस प्रकार के आयोजन से प्रतिभागी बुनकरों व शिल्पियों को आपस में अनुभव बांटने का भी अवसर मिलता है।
निदेशक उद्योग सुधीर नौटियाल ने बताया कि इस वर्ष के नेशनल हैण्डलूम एक्सपों में 14 राज्यों के 160 स्टॉल में समान लगाये गये हैं। उत्तराखण्ड से 60 हथकरघा बुनकरों द्वारा प्रतिभाग किया गया है। एक्सपो में विभिन्न राज्यों के शॉल, जयपूरी रजाई, कांजीवरम सिल्क, बनारसी साड़ियां, बेडशीट, बेडकवर, ऊनी पश्मीना शॉल, टोपी, कालीन, शॉल आदि बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। नेशनल हैण्डलूम एक्सपो में हथकरघा मण्डप के अन्तर्गत विभिन्न प्रांतों एवं क्षेत्रों के विशिष्ट हथकरघा उत्पादों को प्रदर्शन हेतु रखा गया है। उत्तराखण्ड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद द्वारा राज्य के विशिष्ट उत्पादों को हिमाद्रि ब्राण्ड नेम के अन्तर्गत प्रोत्साहित किया जा रहा है। हिमाद्रि मण्डप में हथकरघा उत्पादों के साथ-साथ हस्तशिल्प उत्पादों को भी बेचा जा रहा है।
इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, गोपाल सिंह रावत राज्य मo रोशन लाल सेेंमवाल एवं उद्योग विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला, नागरिकता संशोधन कानून को बताया नोटबंदी पार्ट टू
Sat Dec 28 , 2019
नई दिल्ली. कांग्रेस की 135वीं स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी को नागरिकता संशोधन कानून पर घेरने की कोशिश की और बीजेपी नेताओं पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा नागरिका संशोधन कानून नोटबंदी से भी ज्यादा खतरनाक होगा। उन्होंने कहा कि इससे देश के गरीबों को […]

You May Like
-
ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तरकाशी के पुरोला को जिला बनाओजिला मुख्यालय पुरोला से 150 से 200 किमी की दूरी में होने से उन्हें काफी सारी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है। -स्थानीय लोगों को हर छोटी या बड़ी समस्या के लिये इतना लम्बा सफर तय करना पड़ता है। -जिला मुख्यालय से दूर होने के कारण वहां के विकास पर ध्यान नहीं दिया जाता है। -उनका कहना है कि पुरोला को जिला बनाने से यह सारी परेशानी खत्म हो जाएंगी। अलग जिला बनाने की मांग क्षेत्रवासियों ने बताया कि 24 फरवरी 1960 में उत्तरकाशी जिला टिहरी से अलग हुआ था। उस समय रवांई परगना उत्तरकाशी जिले में शामिल किया गया था। यह क्षेत्र बड़कोट, पुरोला, नो गांव, मोरी तहसील के अंदर आता है। 1960 में रवांई के लोगों ने अलग जिले की मांग शुरू कर दी थी। उसके बाद उत्तराखंड राज्य बनने के बाद पृथक जिले की मांग और तेज हुई, जिसके चलते सरकार ने राज्य के 4 नए जिलों की घोषणा में यमुनोत्री को जिला बनाने की बात कही थी। जिससे पुरोला के लोग भड़क गए और तब से लगातार पुरोला को जिला बनाने की मांग की जा रही है।
Pahado Ki Goonj July 31, 2018

