HTML tutorial
HTML tutorial

साहसिक खेलों का सात दिवसीय स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण दल हनुमान चट्टी से गुलाबी कांठा के लिए रवाना ।

Pahado Ki Goonj

साहसिक खेलों का सात दिवसीय स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण दल हनुमान चट्टी से गुलाबी कांठा के लिए रवाना ।

 

बड़कोट :- मदनपैन्यूली ।

 

उत्तरकाशी जनपद में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज यमुनोत्री मार्ग  पर हनुमानचट्टी से स्थानीय विधायक केदार सिंह रावत व जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने सात दिवसीय गुलाबी कांठा स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण दल के पच्चीस सदस्यों को रवाना किया।हनुमानचट्टी में आयोजित कार्यक्रम को सम्भोदित करते हुए मुख्य अतिथि यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने कहा कि साहसिक पर्यटन स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार का एक बेहतरीन साधन है। रावत ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं।साहसिक व सांस्कृतिक पर्यटन के माध्यम से स्थानीय युवा स्वरोजगार कर अपनी व क्षेत्र की आर्थिकी को मजबूत कर सकते हैं।विधायक ने कहा कि जिस प्रकार का पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन आगे आकर यहाँ पर्यटन को विकसित कर एक नई पहल कर रहें हैं स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण प्राप्त कर उसे आगे बढ़ाना चाहिए। यमुनोत्री विधायक ने कहा कि अभी तक तीन मिनी स्टेडियम विधानसभा में स्वीकृत हुए हैं।कार्यक्रम को सम्भोदित करते हुए जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने कहा कि यमुनोत्री क्षेत्र में पर्यटन की सम्भावनाओ को देखते हुए वे स्वयं पर्यटन विभाग से पहल कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि जो संस्थाये या समूह पर्यटन के क्षेत्र में आगे आकर कार्य कर रहे हैं उनको जिला प्रशासन हर सम्भव सहायता करने को तैयार है।उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं भी दी।इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री, उप जिलाधिकारी चतर सिंह चौहान, गुलाबी कांठा ट्रेकिंग की मुख्य प्रबंधक मीरा रावत,राजस्व उप निरीक्षक रविन्द्र असवाल, नरेश रावत, प्रशिक्षक सौरभ बर्थवाल,रघुवीर पँवार, तथा मनवीर रावत,जगवीर पँवार,ग्राम प्रधान शांता रावत, मेनका, विजय रावत, भजन सिंह पँवार, शैलेंद्र राणा, बुद्धि सिंह राणा,अरविंद पँवार, अनोद चौहान ,किशन रावत,राजेश, सूर्यपाल सिंह, दशरथ चौहान, रविन्द्र, मनमोहन, अरुण रावत सहित क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे ।

Next Post

कार खाई में गिरने से दो की मौत, एक गंभीर

देहरादून। टिहरी में गुरुवार देर रात अलमस-नगुण-भवान मार्ग पर बान्सी बैण्ड के पास एक होन्डा सिटी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मौके पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे […]

You May Like