देहरादून। कुछ दिन पहले लेह लद्दाख में आए एवलांच में शहीद हुए देहरादून के सूबेदार अनिल कुमार का पार्थिव शरीर शनिवार तड़के उनके आवास पर पहुंचा। जिसके बाद सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई।
देहरादून के गढ़ी कैंट क्षेत्र में चांदमारी निवासी सेना में तैनात सूबेदार अनिल कुमार की अंत्येष्टि आज गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर श्मशान घाट पर हुई। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सूबेदार अनिल कुमार कुछ दिन पहले लेह लद्दाख में आए एवलांच में दबकर शहीद हो गए थे। इस बर्फीले एवलांच में सेना के कुछ और जवान भी दब गए थे। बाद में सेना के जवानों ने राहत बचाव ऑपरेशन चलाकर बर्फ में दबे हुए जवानों के शव खोजे।
त्रिवेन्द्र का प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनना लक्ष्यः कठैत
Sat Dec 14 , 2019
देहरादून। भाजपा के वरिष्ठ नेता शूरवीर सिंह कठैत ने कहा कि त्रिवेन्द्र सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का बहुमुखी विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत प्रदेश के सभी तबको के हितों को ध्यान में रखकर अपनी योजनाओं का संचालन कर रहे है। जिससे कि समान रूप से हर […]

You May Like
-
अचार सहिंता के चलते मंत्रिमंडल की बैठक हुई स्थगित
Pahado Ki Goonj September 19, 2019
-
शिला रावत का धरना 122वां दिन जारी रहा
Pahado Ki Goonj October 7, 2018


