HTML tutorial
HTML tutorial

कर्तव्यों के पालन में होमगार्ड्स पीछे नहीं हटते: रावत

Pahado Ki Goonj

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को ननूरखेड़ा, देहरादून में होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा दिवस के अवसर पर आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होमगार्ड्स कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ राज्य की कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ ही, होमगार्ड्स द्वारा आपदा, वनाग्नि, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें बहुत प्रसन्नता हो रही है कि पिछले वर्ष की गयी 1000 से अधिक होमगार्ड्स की भर्ती की घोषणा के अनुपालन में 761 होमगार्ड्स की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है एवं बाकी की प्रक्रिया गतिमान है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में अपनी जान की बाजी लगा कर अपने कर्तव्यों के पालन में होमगार्ड्स पीछे नहीं हटते। मुख्यमंत्री ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाने हेतु अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले होमगार्ड्स जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। मुख्यमंत्री ने होमगार्ड्स में वैतनिक कार्मिकों के वर्दी धुलाई भत्ता में 50 रुपए एवं पौष्टिक आहार भत्ता में 150 रुपए प्रतिमाह की बढ़ोत्तरी करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने होमगार्ड्स द्वारा उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र एवं आश्रितों को सहायता राशि का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने होमगार्ड्स ‘स्मारिका्य का भी विमोचन किया। इस अवसर पर मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, मेयर ऋ षिकेश अनीता ममगाईं, सचिव गृह नितेश झा, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, कमांडेंट जनरल होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा पुष्पक ज्योति भी उपस्थित थे।

Next Post

आईएमए की शनिवार को पासिंग आउट परेड में शामिल होंगे रक्षा मंत्री

देश को मिलेंगे 306 आर्मी ऑफिसर देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी में शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में इस बार उत्तराखंड राज्य के 19 युवा जेंटलमैन कैडेट पास आउट होकर भारतीय सेना में बतौर ऑफिसर शामिल होंगे। उत्तराखंड राज्य एक सैनिक बाहुल्य प्रदेश है। यहां से प्रतिवर्ष युवा सेना में […]

You May Like