लालकुआं। देर रात धुलाई के लिए पिटलाइन जा रही ट्रेन की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि लगभग साढ़े 11 बजे धुलाई के लिए एक रेलगाड़ी को पिटलाइन ले जाया जा रहा था। तभी शंटिंग के दौरान लगभग 32 वर्षीय युवक मोतीराम कश्यप पुत्र सिपाही लाल कश्यप निवासी राजीव नगर बंगाली कॉलोनी की रेल से कट कर मौत हो गयी।
मृतक को जीआरपी पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। बताया जा रहा है कि उक्त युवक देर रात्रि रेल लाइन पार कर अपने घर को जा रहा था, तभी अचानक शंटिंग कर रही रेलगाड़ी की वह चपेट में आ गया, जिससे उसकी जान चली गयी।
चर्चों में क्रिसमस की तैयारी जारी
Wed Dec 4 , 2019
नैनीताल। क्रिसमस की इबादत से लेकर कैरोल गायन की तैयारी के साथ नैनीताल सहित आसपाल के चर्चों में विशेष तैयारी जारी है। हालांकि नैनीताल व आसपास के चर्चों में 27 नवम्बर से क्रिसमस का आगाज हो जाता है इसके तहत 25 दिसम्बर तक आने वाले रविवार को प्रमु यशु के […]

You May Like
-
जंगलों के बीच मोटर सड़क के सफ़र इकैला न करें
Pahado Ki Goonj October 23, 2019

