HTML tutorial
HTML tutorial

जनपद स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस- 2019 में राज्य के लिए 11 परियोजनाओ का चयन ।

Pahado Ki Goonj

जनपद स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस- 2019 में राज्य के लिए 11 परियोजनाओ का चयन ।

 

बड़कोट (मदनपैन्यूली)

युकोष्ट एवं स्पेक्स के सहयोग एवं दिशा निर्देशन में राजकीय इंटर कॉलेज बर्नीगाड (नौगावं) में आयोजित जनपद स्तरीय 27 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में ग्यारह परियोजनाओं का राज्य स्तर के लिए चयन किया गया। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में डायट बड़कोट के प्राचार्य बी पी सेमल्टी मुख्य अतिथि, वन क्षेत्राधिकारी साधुराम व कनिष्ठउप प्रमुख दर्शनी नेगी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। बाल वैज्ञानिको द्वारा प्रतियोगिता में प्रदर्शित परियोजनाओं में से निर्णायक मंडल ने 11 परियोजनाओ का राज्य स्तर के लिए चयन किया।जिनमें सीनियर वर्ग में -करिश्मा विरजा इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़, प्रदीप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़, आंचल राणा –राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट ,प्रियांशी चौहान —एसजीआरआर बरकोट,कु प्रीति राजकीय इंटर कॉलेज मोल्टाडी ,मंचल राणा -राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज बड़कोट शामिल हैं।तथा जूनियर वर्ग में –हिमांशु राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुनाली, अंशिक बिष्ट — ए पी एफ मातली, अभिषेक -राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट, गुलशन –राजकीय इंटर कॉलेज डुंडा, शीतल राजकीय इंटर कॉलेज मोल्टाडी का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। 7 दिसंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता देहरादून में होगी ।

निर्णायक मंडल में पी आर प्रजापति, एस डी मिश्रा, एस एस बिष्ट, डॉक्टर सीमा बेनीवाल, अरसद अंसारी, उमेश ध्यानी शामिल रहे।प्रतियोगिता को सफल बनाने में मण्डल संयोजक एस एस मेहरा, जिला संयोजक राम आश्रय चौहान, मीडिया समन्वयक मनमोहन रावत,ब्लॉक समन्वयक गुलाब सिंह, अनिल बिष्ट, महेश, जनक रावत ,वीरेंद्र,विजय तथा सहायक समन्वयक चंद्रभूषण बिजल्वाण, खण्ड शिक्षा अधिकारी ए के पांडये, प्रधानाचार्य चेतन देव नौटियाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर शन्तोष यादव, शुशील बहुगुणा, सोबेन्द्र सिंह सहित प्रतिभागी बाल वैज्ञानिक व शैक्षिक कर्मी मौजूद रहे।

Next Post

तमिलनाडु में भारी बारिश, दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत

चेन्नई। तमिलनाडु के मेट्टुपलायम में भारी बारिश के कारण एक दीवार के चार मकानों पर गिरने से चार महिलाओं सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय इन घरों में 15 लोग थे। भारी बारिश के कारण पूरी तरह कमजोर पड़ […]

You May Like