प्रतापनगर टिहरी, ब्लॉक मुख्यालय प्रतापनगर में ,ब्लॉक के 52 प्रधानों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ।खण्ड विकास अधिकारी जसवंत सिंह पंवार ने सभी नवनिर्वाचित प्रधानों को शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शंकर सिंह पंवार ने किया।शपथ ग्रहण के बाद संपादक के गावँ, ग्राम पंचायत लिखवार गॉव के प्रधान चन्द्रशेखर पैन्यूली ने सर्व प्रथम सभी प्रधानों और अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्बोधित किया,और कहा कि प्रतापनगर को विकास के पथ पर अग्रसर करना हम सभी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।कार्यक्रम को मजखेत प्रधान गोविंद सिंह,बनाली के सतपाल सिंह, बैलडोगी के लोकपाल सिंह,शुक्री की प्रधान कविता कुड़ियाल, हेरवाल गॉव के अब्बल सिंह,रौलकोट के आशीष डंगवाल ने सम्बोधित किया।शपथ ग्रहण में कुड़ी प्रधान सुंदर सिंह रावत,भरपुरिया गॉव के मातबर सिंह पंवार,तिनवाल गॉव के गौरी लाल,आबकी के शिबराज रमोला,गल्याखेत की पूनम,ओनाल गॉव के युद्धवीर राणा,पोखरी के महेश लाल,जाखणी की सुबदा डिमरी,गड़सिनवाल गॉव गीता देवी,पुजार गॉव जसोदा उनियाल,प्रियंका देवी,भेलुन्ता के दिनेश जोशी,सेम के राहुल राणा,सिलारी के सूरज रमोला आदि प्रधान मौजूद थे,कार्यक्रम में ए डी ओ पंचायत जीत सिंह रावत,विनोद भट्ट,विजय भट्ट,नीरज भट्ट,प्रदीप आदि कर्मचारी उपस्थित थे।
देर रात खाई में गिरी बोलेरों तीन की मौत सात घायल
Fri Nov 29 , 2019
देहरादून। जनपद उत्तरकाशी के भटवाड़ी में देर रात एक बोलेरो वाहन खाई में गिरने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी। जबकि सात अन्य घायल हो गए। मौके पर पहंुची एसडीआएफ की टीम ने सभी मृतकों और घायलों को खाई से बाहर निकाला। तीनों मृतकों के शव का पंचनामा भरकर […]

You May Like
-
बेवजह जानकी सेतु पर घूमना पड़ेगा महंगा, होगी कार्रवाई
Pahado Ki Goonj December 10, 2020

