पिथौरागढ़। सुबह 11 बजे तक 16.04 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं कुछ बूथों पर 11 बजे के बाद भीड़ जुटना शुरू हो गई है। जिससे वोटिंग परसेंटेज बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में बेहद धीमी गति से मतदान हो रहा है। सातशिलिंग के दोनोें बूथों में अभी भी सन्नाटा पसरा हुआ है। सातशिलिंग के पहले बूथ में 897 में से 95 और दूसरे बूथ में 626 में से केवल 115 वोट पड़े हैं। 105711 मतदाताओं में से पहले घंटे में केवल 4857 लोगों ने ही वोट डाला। सुबह नौ बजे तक केवल 4.59 प्रतिशत मतदान हुआ है। रई बूथ में अभी सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां 886 में से केवल 124 वोट ही पडे़ हैं। रई जीजीआईसी बूथ में प्रकाश की समस्या बनी हुई है। यहां अंधेरे में ही मतदान किया जा रहा है। स्व. प्रकाश पंत की पत्नी और पिथौरागढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत ने जीजीआईसी में बने बूथ पर वोट डाला। वहीं ठंड के कारण कुछ बूथों पर कम वोटर नजर आ रहे हैं। दिन चढ़ने के साथ ही मतदाताओं की भीड़ बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
महाराष्ट्र में कब होगा फ्लोर टेस्ट, कल आएगा एससी का फैसला
Mon Nov 25 , 2019
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाने के महाराष्ट्र के राज्यपाल के फैसले के खिलाफ शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन की याचिका पर मंगलवार को सुबह साढ़े दस बजे अपना आदेश पारित करेगा। न्यायमूर्ति एन वी रमन, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और […]

You May Like
-
जंगलों के बीच मोटर सड़क के सफ़र इकैला न करें
Pahado Ki Goonj October 23, 2019

