देहरादून। रामनगर के स्टेट हाईवे पर आधी रात को बाइक से रेस लगाने के दौरान हुए हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में 16 वर्षीय मोहित पुत्र अम्बादत्त भट्ट निवासी बैलपड़ाव, 27 वर्षीय नमन पुत्र राजेंद्र सुयाल निवासी बैलपड़ाव व 22 वर्षीय यश मेहता पुत्र महेंद्र प्रताप निवासी बैलपड़ाव की मौत हो गई। मोहित, नमन की मौके पर ही मौत हुई, जबकि यश की अस्पताल ले जाते समय मौत हुई। 18 वर्षीय मंयक पुत्र जितेंद्र सिंह राना, 24 वर्षीय मनोज पुत्र देव सिंह नयाल निवासी गण बैलपड़ाव, 35 वर्षीय गौरव कांडपाल पुत्र कैलाश चंद्र निवासी गैबुुआ गंभीर रूप से घायल हैं। सभी का इलाज हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि दो बाइकों में सवार छह युवक बैलपड़ाव से रेस लगाते हुए आधी रात को रामनगर को आ रहे थे।घटना बीती रात करीब 12.30 बजे की है। मंदिर के पास मोड़ पर इनकी एक बाइक असंतुलित होकर पेड़ से तो दूसरी पैराफीट से टकरा गई। हादसे की सूचना से युवकों के घर में कोहराम मच गया है।
हनोल में भालू के डर के साए में जी रहे लोग
Fri Nov 15 , 2019
देहरादून। पर्यटन नगरी हनोल में भालू की धमक से लोगों व पर्यटकों की नींद उड़ी हुई है। वन विभाग मोल्टा रेंज की टीम लगातार दो दिन से हनोल से भालू भगाने में जुटी है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। सुबह और शाम भालू हनोल मंदिर के समीप […]
You May Like
-
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले, तीन शातिर गिरफ्तार
Pahado Ki Goonj September 25, 2017

