हल्द्वानी – नशे में रोकथाम के बावजूद हर दिन नये-नये नशेडिय़ों पुलिस के सामने आ रहे है। विगत दिवस ही पुलिस को सूचना मिली थी कि दो भाई-बहन नशा करते है। जिसके बाद पुलिस उन्हें पकडक़र ले आयी। बाद में उन्हें सुधारने के लिए नशामुक्ति केन्द्र भेजा गया। बताया जा रहा है दोनों गुसाईनगर के रहने वाले है। उनके माता-पिता का निधन हो चुका है। पुलिस ने उन्हें सुधारने के लिए नशामुक्ति केन्द्र में भर्ती करा दिया। युवती 11वी छात्रा है। इससे पहले भी कई लड़कियों के नशे में पडऩे की खबर शहर भर में आ चुकी है।
नशामुक्ति केन्द्र से उन्हें चेकअप के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। यहां जांच में जो सामने आया उसे देखकर डॉक्टर भी चकरा गये। खून टेस्ट में युवती 8 माह की गर्भवती निकली तो पुलिस भी हैरान रह गई। गर्भवती होने की बात जब युवती को पता चली तो वह टॉलेट के बहाने फरार हो गई। जिससे पुलिस में हडक़ंप मच गया। माना जा रहा है कि युवती को स्मैक पिलाकर नशेडिय़ों ने उसका यौन शोषण किया। जिससे युवती गर्भवती हो गई। युवती आठ माह की गर्भवती है।
आये दिन शहर में कई नाबलिगों के नशे में पडऩे की खबर आम हो चुकी है। इससे पहले भी एक नाबालिग राजपुरा में नशा करते पकड़ी गई थी। विगत माह स्कूल की चार छात्राएं सिगरेट के कस लगाती पकड़ी गई थी। आये दिन हल्द्वानी में नशेडिय़ों की धरपकड़ जारी है। जबकि नशे का कारोबार करने वालों पर भी पुलिस की नजर है। फिर भी हर दिन नये-नये मामले सामने आ रहे है।
550वीं गुरु नानक जयंती आज, देश-विदेश तक गुरुपर्व की रौनक
Tue Nov 12 , 2019
नई दिल्ली। श्री गुरु नानक देव का 550वां प्रकाश पर्व आज धूमधाम से भारत समेत पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। इस बेहद खास मौके पर गुरुद्वारों को विशेष रूप से सजाया गया है। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के अवसर पर पंजाब के […]

You May Like
-
तेल में है क्या क्या खेल
Pahado Ki Goonj September 11, 2018

