HTML tutorial
HTML tutorial

घर में गौकशी करते दो दबोचे, दो फरार

Pahado Ki Goonj

घर में गौकशी करते दो दबोचे, दो फरार
किच्छा। गौवंश संरक्षण स्क्वायड की टीम ने सूचना के आधार पर पुलभट्टा थाना अंतर्गत इंदिरा नगर क्षेत्र में औचक छापामार कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया। जबकि पुलिस टीम को चकमा देकर दो आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में गौ वंशीय पशुओं का मांस सहित अन्य उपकरण बरामद किए। जानकारी के अनुसार गौवंश संरक्षण स्क्वायड टीम को सूचना मिली कि इंदिरा नगर क्षेत्र में अख्तर कुरैशी अपने अन्य साथियों के साथ अपने घर में गौकशी कर रहा है। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम प्रभारी विनोद यादव के नेतृत्व में जीवन जोशी, जगपाल सिंह, रविंद्र बिष्ट, स्वरूप सिंह, गणेश सत्याल, शेखर मल्होत्रा, रविंद्र कुमार व दिनेश राणा की टीम ने बताई गई जगह पर दबिश दी। छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों द्वारा को गौ वंशीय पशुओं को काटते दबोच लिया। इस क्रम में ग्राम इंदिरानगर वार्ड 20 निवासीगण रईस पुत्र हबीब तथा अजमत पुत्र गुच्छन को दबोच लिया। जबकि पुलिस टीम को चकमा देकर मोहम्मद अरशद पुत्र मोहम्मद उमर तथा मोहम्मद अख्तर कुरैशी पुत्र मोहम्मद उमर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। टीम द्वारा मौके से लगभग एक कुंतल गौ मांस, एक गाय की खाल व अन्य उपकरण बरामद किए। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर बरामद मांस व गौकशी में प्रयुक्त औजारों को कब्जे में लिया। थाना पुलभट्टा में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए पुलिस टीम ने फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश प्रारंभ कर दी है।

Next Post

गुड़ न्यूज - दर्शन करें श्री गणेश , कुबेर जी, माँ नंदा जी ,घंटाकर्ण जी और कैलाश जी

देहरादून , आज बुधवार हैै श्री गणेश जी का बार है दर्शन करें श्री गणेश  भगवान जी मंत्र का उच्चारण करते रहें लाभः के लिए 40 लोगों को शेयर कर हमें अपने  अनुभव  का कमेंट जरूर करें। नकुबेर जी, माँ नंदा जी ,घंटाकर्ण जी और कैलाश जी Views: 596

You May Like