HTML tutorial
HTML tutorial

प्रेमनगर लूटकांड का खुलासा करने में दो सप्ताह बाद भी पुलिस नाकाम

Pahado Ki Goonj

देहरादून। प्रेमनगर में देव ज्वैलर्स के मालिक के यहंा लाखों की लूट के मामले में आज दो सप्ताह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। हांलाकि पुलिस ने दोनों लुटेरों की पहचान भी कई दिन पूर्व कर ली थी लेकिन फिर भी पुलिस उन तक पहुंचने में अब तक नाकाम रही है।
प्रेेमनगर के मिठ्ठीबेड़ी में सात अक्टूबर को बाइक सवार बदमाशों द्वारा दिन दहाड़े देव ज्वैलर्स के मालिक पर गोली चलाकर लाखों के जेवरात व कैश लूट लिया गया था। पुलिस तक मामला पहुंचा हो हर बार की तरह इस बार भी लुटेरे दून जनपद से फरार होने में कामयाब हो गये थे। बताया जाता है कि लूटेरों में एक व्यक्ति बाइक राइडर्स है जो इतनी स्पीड से बाइक चलाता है कि उसे पकड़ने में दिल्ली पुलिस को भी नाकों चने चबाने पड़े थे।
लुटेरों की तलाश में लगी दून पुलिस को पिछले दिनों पता चला कि लुटेरों ने देहरादून में लूट करके गोवा में शरण ली है। इस सूचना पर पुलिस भी गोवा पहुंची लेकिन बदमाश एक कदम आगे बढ़ते हुए माल सहित गोवा से भी फरार होने में कामयाब रहे। अधिकारियों का कहना है कि बदमाश पुलिस की हर चाल से पहले ही अपने ठिकाने जरूर बदल रहे है लेकिन उन्हे जल्द पकड़ा जायेगा।
बता दें कि राजधानी दून में बदमाशों द्वारा पहले भी लूट की कई चर्चित वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। जिनमें बसंत विहार में शराब ठेके मैनेजर से लूट व नेहरूकालोनी में सरार्फ के यहंा हुई लाखों की लूट शामिल है। लूट की इन घटनाओं के आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। देखना होगा कि मित्र पुलिस अब पे्रमनगर लूट कांड के आरोपियों की पहचान हो जाने के बाद भी कब तक उन्हे सलाखों के पीछे भेजने में कामयाब हो पाती है।

Next Post

बागियों के लिए खोले भाजपा ने अपने दरवाजे

देहरादून। हार्स टे्रडिंग पर हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद भी राज्य में हुए पंचायत चुनाव नतीजों के बाद जिला पंचायत अध्यक्षों के पदों पर अपने प्रत्याशियों को काबिज कराने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने जोड़ तोड़ शुरू कर दी है। निर्दलीय और बागी प्रत्याशियों का बोलबाला रहने के […]

You May Like