पौड़ी। खंडाह के निकट बछेली के जंगल में गुलदार ने एक महिला को मार डाला है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मेरठ-पौड़ी हाइवे पर जाम लगा दिया है। दुर्गम घने जंगल से शव लेकर सड़क पर पहुंचे प्रशासनिक अमले को ग्रामीणों ने शव ले जाने से मना कर दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि पहले गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसे शूट करने की परमिशन दी जाए तभी वह शव ले जाने देंगे। एसडीएम और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके थे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। बड़ी संख्या में महिलाएं भी सड़क पर बैठी हैं तो दूसरी तरफ हाईवे की दोनों ओर गाड़ियों की कतार लग गई हैं।
बेकाबू बस ने स्कूटी सवार अध्यापिका को रौंदा, मौके पर मौत
Wed Oct 23 , 2019
पुरोला। परिवहन विभाग समय-समय पर सड़क सुरक्षा को लेकर चाहें कितने भी नियम बनाने का दावा करता हो। लेकिन धरातल पर ये तमाम नियम ढाक के तीन पात ही साबित हो रहे हैं। ताजा मामला पुरोला का है, जहां मोरी रोड पर करीब सुबह साढ़े आठ बजे एक बेकाबू बस […]

You May Like
-
पॉलीटेक्निक द्वितीय वर्ष के छात्र ने खुदकुशी की
Pahado Ki Goonj September 8, 2019

