HTML tutorial
HTML tutorial

मुसलमान हमें वोट नहीं देते, हमने उन्हें पूरा सम्मान दिया : रविशंकर प्रसाद

Pahado Ki Goonj

रविशंकर प्रसाद ने सवाल किया, ‘हमारे 13 मुख्यमंत्री हैं. हम देश हम देश का शासन चला रहे हैं। क्या हमने उद्योग या सेवा क्षेत्र में काम कर रहे किसी मुसलमान को परेशान किया है? हमने उन्हें बर्खास्त किया है? हमें मुसलमानों के वोट नहीं मिलते हैं। मैं स्पष्ट रूप से इसे स्वीकार करता हूं, लेकिन हमने उन्हें पूरा सम्मान दिया है या नहीं?’ वह संस्कृति और बहुलता पर विकास के प्रभाव के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

प्रसाद ने कहा, ‘हम भारत की बहुलता और संस्कृति को नमन करते हैं। इसे देखने के दो तरीके हैं। आज मैं स्पष्ट बोलूंगा। हमारे खिलाफ लंबे वक्त से अभियान चल रहा है, लेकिन हम भारत की जनता के आशीर्वाद से यहां हैं।’ हाल में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में प्रभावी जीत दर्ज की है। पार्टी ने गोवा और मणिपुर में भी सरकार बनायी। मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस को सिर्फ पंजाब में स्पष्ट बहुमत मिला।

Next Post

मोदी की लोगों से अपील, धरती माता को स्वच्छ और हरा-भरा रखने का लें संकल्प

रविवार 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। श्री मोदी ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर कई ट्वीट करके कहा कि मानव जाति को पौधों, पशुओं और पक्षियों की संगति में जीने पर ध्यान देना चाहिए और इस भावना को भावी पीढ़ियों में विकसित करना चाहिए। उन्होंने कहा, “मुझे आशा […]

You May Like