देहरादून। भारतीय जनता पार्टी आज शाम तक जिला पंचायत सदस्य पदों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के चयन को लेकर पार्टी की बीजापुर गेस्ट हाउस में अहम बैठक चल रही है। बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के साथ तीनों महामंत्री, चुनाव संचालन समिति और जिलों में कैंडिडेट के चयन को लेकर बनाई गई चयन समितियों के 3 दर्जन से अधिक पदाधिकारी मौजूद हैं। माना जा रहा है कि दोपहर बाद पार्टी जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है।
बता दें कि हरिद्वार छोड़ प्रदेश के 12 जिलों में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. यहां 357 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए कैंडिडेट तय किए जाने हैं। बीजेपी ने इस मामले में कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियों से बढ़त ले ली थी और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत के नेतृत्व में प्रत्याशियों के चयन के लिए एक पांच सदस्यीय समिति का गठन कर दिया था।
इसके अलावा हर जिले में पार्टी पदाधिकारी ने कार्यकर्ताओं से बात कर पैनल तैयार किए हैं। आज सभी सेलेक्शन कमेटी के सदस्य आलाकमान के सामने संभावित प्रत्याशियों की सूची रख रहे हैं जिनमें से पार्टी प्रत्याशियों के नाम तय किए जाने हैं।
बीजेपी महामंत्री खजानदास ने बताया कि ज्यादातर जगहों पर उम्मीदवारों के नाम आज शाम तक तय कर लिए जाएंगे। कुछ जगह ऐसी हो सकती हैं जहां एक से ज्यादा प्रत्याशी दमदार हों या कोई पार्टी नेता चुनाव लड़ने पर अड़ जाए। ऐसी जगहों पर फिर से विचार किया जाएगा और उसके लिए आगे किसी दिन मीटिंग रखी जाएगी।
चार रुपये पचास पैसे पेंशन और सोलह रुपये मोटर का भाड़ा
Thu Sep 19 , 2019
27 अप्रैल1986 के तरूण हिन्द में प्रकाशित किया गया है गढ़वाल के वीरो जज्बे को नमन करते हैं कर्णप्रयाग , गढ़वाल के लोगों देश प्रेम कूट कूट कर भरा है देश प्रेम के लिये की गई सेवा के लिए वह चार रुपये पचास पैसे पेंशन प्राप्त करने के लिए बस […]

You May Like
-
बहुत दुःख के साथ सूचित करना है कि टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा के पूर्व विधायक और मशहूर साहित्यकार स्वर्गीय कामरेड विद्यासागर नौटियाल जी की धर्मपत्नी श्रीमती देवेश्वरी नौटियाल जी का आज दिनांक 31 मई को सांयकाल 6.30 पर देहरादून अपने आवास पर देहान्त हो गया है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार के सदस्यों को इस पीड़ा को सहन करने की ताकत दे. उनका अंतिम संस्कार आज हरिद्वार में होगा। ॐ शान्ति ॐ शान्ति
Pahado Ki Goonj June 1, 2018


