HTML tutorial
HTML tutorial

भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक नैनीताल में

Pahado Ki Goonj

पार्टी के एक नेता ने यह बताया कि पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक नैनीताल में 23-24 अप्रैल को होगी। इस पहाड़ी राज्य में सत्ता में आने के बाद पार्टी की यह पहली बैठक है। राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 70 में से 57 सीटें जीती थीं। इस बैठक में अन्य मुद्दों के साथ त्रिवेंद्र सिंह रावत की अगुवाई में महीने भर पुरानी सरकार द्वारा किए गए कार्यो की समीक्षा भी की जाएगी।

इस बैठक में पार्टी के राज्य के शीर्ष नेता, वरिष्ठ पदाधिकारी और राज्य सरकार के मंत्री शामिल होंगे। पार्टी नेता ने बताया, “यह फैसला किया गया है कि एक इकाई के रूप में हम सरकार द्वारा किए गए कार्यो को लोगों तक पहुंचाएंगे।”

Next Post

फुटबाल मैच के दौरान हिंसा

स्थानीय मीडिया के अनुसार कोरडोबा में हुये इस मैच के दौरान यह हिंसक घटना हुई जब बेलग्रानो एमानुएल बलबाओ नाम के एक शख्स को साथी प्रशंसकों ने 57 हजार दर्शकों के बीच बुरी तरह पीट दिया। पीड़ित प्रशंसक के पिता ने यह जानकारी दी। वीडियो फुटेज के अनुसार बलबाओ एक […]

You May Like