चमोली प्रेम पंचोली,रविवार रात्रि से लगातार हो रही बारिश से चमोली जिले के घाट विकास खंड में अतिवृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बांजबगड़ गांव में आवासीय मकान के पीछे से हुए भूस्खलन के कारण मां और बेटी के मलबे में दब गए हैं। जबकि बांजबगड़ गांव के ही ऑली तोक में भी एक किशोरी के मलबे में दबे होने की सूचना है। चुफलागाड और नंदाकिनी के उफान पर आने से घाट बाजार में तीन दुकानें बह गई हैं।
घाट-बांजबगड़ मोटर मार्ग पर गरणी गांव में पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण दो वाहन और एक मकान मलबे में दब गया है। मोख घाटी में मोक्ष नदी के उफान पर आने से कई आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में तहसील और आपदा टीमें राहत, बचाव कार्य में जुट गई हैं। अभी भी क्षेत्र में बारिश हो रही है। वहीं, बदरीनाथ हाईवे बाजपुर, कौड़िया, लामबगड़ और कंचनगंगा में अवरुद्घ है। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे यात्री जगह-जगह हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। चमोली जिले में भूस्खलन के कारण 14 संपर्क मोटर मार्ग अवरुद्घ हो गए हैं। सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे भी जिले में भारी बारिश का कहर जारी है।
कृपया लिंक जरूर खोले, आपदा का वीडियो
https://youtu.be/zwFmKDoaUYg
https://youtu.be/zwFmKDoaUYg
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर यात्रा करना हुआ मुश्किल
Mon Aug 12 , 2019
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर यात्रा करना हुआ मुश्किल -चार दिनों से बांसबाड़ा में बंद पड़ा है राजमार्ग -पांच दिन से अंधेरे में हैं गिंवाला मल्ला के ग्रामीण -बारिश और भूस्खलन से जनपद के 21 मोटरमार्ग बंद -कई गांवों का संपर्क ब्लाॅक एवं जिला मुख्यालय से कटा -लिंक मार्गों को खोलने के […]

You May Like
-
चुनाव प्रभारियों के स्वागत में भीड़ नहीं जुटा पाई भाजपा
Pahado Ki Goonj September 16, 2021
-
फ्योंली से प्यार की आस जगती है
Pahado Ki Goonj February 1, 2019
-
श्री गोलू देवता की कहानी
Pahado Ki Goonj October 14, 2018


