HTML tutorial
HTML tutorial

पर्यावरण बचाने की पत्रकार अनिल रावत की अनूठी पहल- पर्यावरण संरक्षण ,वरिष्ठजनों की स्मृति वृक्षारोपण

Pahado Ki Goonj

पत्रकार बन्दुओं की मांग के तहसील में लिये  ज्ञापन दे

बड़कोट – (मदन पैन्यूली) बड़कोट यमुनोत्री प्रेस क्लब के सक्रिय समाजसेवी पत्रकार अनिल रावत के द्वारा सराहनीय व अनूठी पहल की शुरुआत की गई। पत्रकार अनिल रावत के द्वारा यहाँ शरूखेत मे अपनी स्वर्गीय माता श्रीमती शांत देवी, समाजसेवी जोत सिंह रवालटा,एवं राजेन्द्र सिंह रावत की स्मृति में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में लगभग एक सौ पौधे रोपे गए। जिनमे फलदार,छायादार एवं सजावटी व पतिदार पौधों का रोपण किया गया।वृक्षारोपण से पूर्व एक गोष्टि का आयोजन किया गया।जिसमें वक्ताओं ने पर्यावरण सरंक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया ।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रचना बहुगुणा, नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार, वन क्षेत्राधिकारी श्रीमती संदीपा शर्मा, कन्हैया बेलवाल, साधु लाल,थाने के प्रभारी निरीक्षक डी एस कोहली,अतर सिंह रावत, अनूप थपलियाल, बलदेव चौहान,ब्यापार मण्डल अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी,शांति ठाकुर,मंजू सिंह, मनीष कुमार,अजयपाल राणा, मुरारी जोशी, जगमोहन रावत, विजय सिंह रावत, राम प्रसाद बिजल्वाण,बृजमोहन अग्रवाल, मुकेश टम्टा, दुलारी डोभाल ,अरुण रावत,कमेश शाह, दृगपाल राणा सहित बाल शिक्षा सदन, हिलग्रीन,उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्सेरु, प्राथमिक विद्यालय चकरगाव, सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Next Post

ज्ञापन लेकर घूम रहे भारत के मूल निवासी महाराणा प्रताप सिंह के वंशज घुमंतू को बसाया जाय

देहरादून, भारत के मूल निवासी महाराणा प्रताप सिंह के वंशज घुमंतू को बसाया जाय धरना स्थल पर बर्षो से जमे लोगों अधिकार दिलीया उक्त घुमंतू आदिवासियों की आवादी देश मे जगह जगह करोड़ों में है यही भारत की आजादी के लिए घर त्याग कर विजय होने की प्रतीक्षा में रहे […]

You May Like