HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को कालूसिद्ध मंदिर में पूजा अर्चना कर मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया

Pahado Ki Goonj

देहरादून, मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को कालूसिद्ध मंदिर में पूजा अर्चना की इसके उपरान्त मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कालूवाला में वृक्षारोपण भी किया। कालूवाला में स्पैक्स संस्था द्वारा 10 हैक्टेयर क्षेत्र में वृक्षारोपण किया जा रहा है। जिसमें अधिकांश फलदार पौधे लगाये जा रहे हैं। यह वृक्षारोपण 400 से अधिक स्कूली बच्चों द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे प्रकृति व पर्यावरण के प्रति काफी सचेत हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी सम्पदा को बचाने के लिए चाहे वह वन संपदा हो या भौतिक संपदा को जब तक आम नागरिक अपनी संपदा समझकर कार्य नहीं करेगा, उनका संरक्षण करना कठिन होगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया। 

Next Post

300दिन पूरे होने के पर प्रदर्शन व नारेबाजी कर फूंका उत्तराखंड विरोधी मानसिकता का पुतला

*300वां दिवस* *लैंसडोन चौक पर प्रदर्शन व नारेबाजी कर फूंका उत्तराखंड विरोधी मानसिकता का पुतला|* देहरादून 13 जुलाई 2019। गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान का धरना आज *300वां दिवस* में प्रवेश कर गया। गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने आज संघर्ष स्थल पर इकट्ठे होकर गैरसैंण विरोधी मानसिकता का पुतला बनाया और […]

You May Like