HTML tutorial
HTML tutorial

मोरी में बी यस यन यल के जेई और यस डी ओ का घेराव बदहाल सेवा से नाराज हंगामा जारी 

Pahado Ki Goonj

मोरी में बी यस यन यल के जेई और यस डी ओ का घेराव , बदहाल सेवा से नाराज,हंगामा जारी 

बडकोट ( मदन पैन्यूली) सीमांत ब्लॉक मोरी में दूरसंचार सेवाएं बदहाल होने से नाराज ग्रामीणों ने बीएसएनल के एसडीओ का घेराव किया और रोड पर घंटों तक जाम लगाए रखा ग्रामीणों का कहना है कि आये दिन दूरसंचार सेवाएं बदहाल होने से मोरी क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतें होती है कोई बीमार हो जाए उसको समय पर अस्पताल पहुंचाना दूबर हो जाता है संचार सेवाएं ना होने से 108 एंबुलेंस को भी सूचित नहीं किया जा सकता है स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से सीमांत क्षेत्र मोरी में बीएसएनएल के अलावा अन्य प्राइवेट टावरों को लगाने की मांग की। बदहाल दूरसंचार सेवाओं से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार की रात्रि को दूरसंचार निगम लिमिटेड के अवर अभियंता को भी घंटों बंधक बनाए रखा पुलिस के हस्तक्षेप के बाद अवर अभियंता को ग्रामीणों ने छोड़ा और एसडीओ के पहुंचने के साथ संचार सेवाएं बहाल करने को लेकर माने। खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों का हंगामा जारी था ।

Next Post

विजय माल्या को भारतीय दर्शको ने घेरा........

Edited By Shagufta Ansari https://youtu.be/mfNfN_v2JLQ Views: 546

You May Like