HTML tutorial
HTML tutorial

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने दिव्यांग बच्चों से मुलाकात की

Pahado Ki Goonj

देहरादून ;राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित बजाज इंस्टिटूयूट आफ लर्निंग का भ्रमण किया और बच्चों से मुलाकात की।
राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चे ईश्वर का रूप हैं। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अच्छी शिक्षा प्राप्त कर समाज की मुख्यधारा से जुडकर सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को विश्वास दिलाया कि अन्य स्कूलों के बच्चों की तरह वह भी अपने पैरों पे खड़े होंगे, अपने माता पिता की देखभाल करेंगे, समाज में अपना योगदान देंगे। राज्यपाल ने कहा कि दिव्यांग बच्चे किसी से कम नहीं होते और वो जीवन में हर लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।
राज्यपाल ने दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम को सराहा तथा बच्चों द्वारा बनाये गए हस्तशिल्प उत्पादों का भी अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों से भी बात कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल एवं शिक्षक मौजूद थे।

Next Post

श्री बदरि केदार मंदिर समिति अग्रिम दल भारी बर्फवारी में बदरी-केदार मंदिर की तैयारियों में जुटा

यात्रा वर्ष 2019 मंदिर समिति अग्रिम दल भारी बर्फवारी में बदरी-केदार यात्रा तैयारियों में जुटा। गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग: 19 अप्रैल। यात्रा तैयारियों हेतु गये मंदिर समिति के अग्रिम दल बदरीनाथ एवं केदारनाथ में मंदिर परिसर से बर्फ हटाने का कार्य कर रहे है। विश्राम गृहों की साफ-सफाई रंग-रोगन,यात्री शैडों की मरम्मत, पानी-बिजली […]

You May Like