HTML tutorial
HTML tutorial

बडकोट के प्राचीन लक्ष्मी नारायण मन्दिर जीर्णोद्वार का शुभारम्भ ।

Pahado Ki Goonj

बडकोट के प्राचीन लक्ष्मी नारायण मन्दिर जीर्णोद्वार का शुभारम्भ ,

बड़कोट। (मदन पैन्यूली) प्राचीन लक्ष्मी नारायण मन्दिर के जीर्णोद्वार को लेकर नगर के प्रबुद्व लोगो ने शुक्रवार को ढोल नगाड़ों के साथ पूजा अर्चना एंव हवन कर ध्वाजा रोहण कार्यक्रम आयोजित करते हुए मन्दिर पुर्न निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया । लक्ष्मी नारायण मन्दिर सहित दक्षिण दिशा हनुमान की मूर्तियों को आम लोगों के सहयोग से मन्दिर निर्माण होने तक भगवती मन्दिर में स्थापित किये जाने का निर्णय लिया गया। मालुम  हुआ कि शंकराचार्य के समय से स्थापित प्राचीन लक्ष्मी नारायण मन्दिर  के जीर्णोद्वार को लेकर नगर पालिका परिषद बड़कोट में शंख  ध्वनी , ढोल नगाड़ों के बीच पुजा अर्चना और हवन करते हुए ध्वजा रोहण कार्यक्रम हुआ और मन्दिर पुर्न निर्माण का कार्य शुभारम्भ किया गया । मन्दिर के मुख्य रावल श्रीरामानन्द गिरी महाराज  और तुफान गिरी महाराज के साथ पुजारी शिवप्रसाद उनियाल ने मन्दिर जीर्णोद्वार पुर्न निर्माण का शुभारम्भ किया । मुख्य रावल रामानन्द गिरी महाराज ने मन्दिर जीर्णोद्वार में आम भक्तों द्वारा सहयोग किये जाने का आहवान किया। उन्होने कहा कि बद्रीविशाल महाराज की तर्ज पर मन्दिर का पुर्न निर्माण किया जायेगा,  और यह तभी सम्भव है जब सभी आम लोग , नारायण भक्त इसमें आर्थिक सहयोग करेगें। इस मौके पर उज्जवल सिंह असवाल, जयेन्द्र सिंह रावत , नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा रावत , चरण सिंह रावत, जयदेव सिंह राणा, प्रताप सिंह रावत, रविन्द्र सिंह रावत, सरंपच अजय सिंह रावत, मनमोहन सिंह राणा, यशपाल सिंह असवाल, आनन्द सिंह असवाल, भगत सिंह जयाड़ा, जयचन्द विश्वकर्मा , प.शिवप्रसाद उनियाल, बृजमोहन सिंह , तुफान गिरी महाराज , सुरेश असवाल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Next Post

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने दिव्यांग बच्चों से मुलाकात की

देहरादून ;राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित बजाज इंस्टिटूयूट आफ लर्निंग का भ्रमण किया और बच्चों से मुलाकात की। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चे ईश्वर का रूप हैं। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अच्छी शिक्षा प्राप्त […]

You May Like