HTML tutorial
HTML tutorial

जनपद में निर्वाचन की तैयारीयों पर जिला निर्वाचन आयोग मुस्तैद,

Pahado Ki Goonj

जनपद में निर्वाचन की तैयारीयों पर जिला निर्वाचन आयोग मुस्तैद, 

उत्तरकाशी / (मदन पैन्यूली )

लोकसभा निर्वाचन की तैयारियां जोरों पर सहायक रिर्टनिंग आफिसर द्वारा अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम व बैलेट यूनिट मशीनों में सिम्बल व एड्रेस टैगिंग कार्य किया जा रहा है जिसका निरीक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी डा. आशीष चौहान द्वारा किया गया।

कीर्ति इंटर कालेज में लोकसभा निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु स्ट्रांग रूम में बुधवार को कार्मिको के द्वारा वीवीपैट एवं बैलेट यूनिट में सिम्बल टैगिंग कार्य किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी डा.आशीष चौहान ने कार्मिकों को जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि टैगिंग प्रक्रिया को पूर्ण सर्तकता व जिम्मेदारी के साथ सम्पादित करना सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन सिम्बल ठीक बटन के सामने होने चाहिए, इसलिए गंभीरता व पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि टैगिंग प्रक्रिया के बाद मशीनों को मतदान के लिए तैयार माना जाता है इस हेतु मशीनों की टैगिंग होने के बाद विधानसभा वार मतदेय स्थलों के लिए भेजी जाएगी। सिम्बल व एड्रेस टैगिंग कार्य जनपद की तीनों विधानसभा के लिए की जा रही है व प्रत्येक विधानसभा के लिए आवंटित और आरक्षित मशीनों की टैगिंग भी कार्मिकों के द्वारा की जा रही है। 

इससे पूर्व कीर्ति इंटर कालेज से वैबकास्टिंग टीमें अपने बूथों के स्थलीय निरीक्षण हेतु रवाना हुई।

निरीक्षण के दौरान उप जिलानिर्वाचन अधिकारी हेमंत वर्मा, मुख्य नोडल आर्दश आचार संहिता प्रशान्त आर्य, सहायक रिर्टनिंग आफिसर देवेन्द्र नेगी, पूरण सिंह राणा,आकाश जोशी,आदि मौजूद थे।

Next Post

सिर्फ 10 रुपये में हर स्टेज का कैंसर खत्म करने का दावा, घर में ही मौजूद है इलाज

सिर्फ 10 रुपये में हर स्टेज का कैंसर खत्म करने का दावा, घर में ही मौजूद है इलाज डॉक्टर टूलिओ का कहना है कि कैंसर एक तरह का फंगल है और इसे बेकिंग सोडा की मदद से आसानी से खत्म किया जा सकता है। रोम [एजेंसी]। कैंसर की बीमारी के […]

You May Like