HTML tutorial
HTML tutorial

गौ रक्षा के लिए संसद जाना चाहते हैं-गोपाल मणि

Pahado Ki Goonj

बड़कोट / टिहरी लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में कूदे कथा वाचक संत गोपालमणि ने कहा है कि वह गौ रक्षा के लिए संसद जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि गौ माता है पशु नहीं और गौ माता की रक्षा एवं गाय को प्रतिष्ठा दिलाने के लिए उन्हें चुनावी मैदान में कूदना पड़ा है। गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने को लेकर उन्होंने 676 जिलों में जाकर जन जागरूकता अभियान चलाया था। चंद्रमा के रूप में धरती पर मौजूद गौ ग्रह के रक्षा की बात कोई नहीं कर रहा है, जो नजदीक है जबकि जो दूर हैं उनकी चर्चा जरूर हो रही है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि गौ रक्षा के लिए इस बार उन्हें अपना मत देकर संसद तक जाने का रास्ता तैयार करें। पूर्व मंत्री एवं धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गोपालमणि ने प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में धर्म की ध्वजा फहराई है। वे गौ रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि वह गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने के साथ—साथ क्षेत्र के युवाओं को रोजगार दिलाने को लेकर तथा क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाकर विकास को गति देंगे।

Next Post

प्रदेशाध्यक्ष टिहरी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने पुरोला में जनता को सम्बोधित करते हुए

प्रदेशाध्यक्ष टिहरी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने पुरोला में जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी जी ने देश को सिर्फ और सिर्फ लूट ने और लुटवाने का कार्यक्रम किया है।देश मे लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए एंव देश के प्रत्येक व्यक्ति को मिनिमम आय में समलित […]

You May Like