HTML tutorial
HTML tutorial

176वाँ दिवस धरना प्रदर्शन में टिहरी लोकसभा के प्रत्याशी जीतमणि पैन्यूली का सफल प्रयास जारी

Pahado Ki Goonj

जो गैरसैंण की बात करेगा

                       वह उत्तराखंड में राज करेगा -पैन्यूली

176वाँ दिवस धरना प्रदर्शन में टिहरी लोकसभा के प्रत्याशी जीतमणि पैन्यूली का सफल प्रयास जारी

*सभी पाँच सीटों पर नोटा भी हो सकता है अभियान का उम्मीदवार: रणनीति का पूर्ण खुलासा जल्द आएगा सामने|*

देहरादून : गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान द्वारा जारी धरना *176 वे दिन* में प्रवेश कर गया| गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने आम चुनाव की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे प्रदेश में के लोगों को अपने सांसद प्रतिनिधि चुनने का बेहतरीन मौका एक बार पुनः मिलने जा रहा है, जिसका हर प्रकार से सदुपयोग किया जाना चाहिए| गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने कहा है कि लोकतंत्र के पर्व में आवाम को बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करनी चाहिए ; और अपनी मांगों को देश की सर्वोच्च संस्था के समक्ष पहुंचाने के लिए बुद्दिमता से कार्य करना चाहिए| गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान के रणनीतिकार भी आम चुनाव के लिए रणनीति बनाने में लग गए हैं| आम चुनाव 2019 को देखते हुए गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान के रणनीतिकार इस बात पर चर्चा बना रहे हैं कि वर्तमान चुनाव में किस रूप में बेहतर तरीके से स्थाई गैरसैंण राजधानी मुद्दे को प्राथमिक मुद्दा बनाया जाए| अपनी सोशल मीडिया साइटों के जरिए गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान के रणनीतिकार इस बात पर सुझाव मांग रहे हैं कि क्या नोटा को सभी 05 संसदीय क्षेत्रों में उम्मीदवार के रूप में अपनाया जाए अथवा आंशिक रूप में कहीं पर नोटा, तो कहीं पर गैरसैण के पक्षधर प्रत्याशियों को समर्थन प्रदान किया जाए| इस विषय पर आने वाले दिनों में गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान अपनी रणनीति का खुलासा करते हुए ठोस रणनीति लेकर आने के प्रति प्रतिबद्ध है|जीतमणि पैन्यूली ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली का सपना हम सभी को लेकर पूरे करने की जिम्मेदारी निभाने के लिए वोट देकर गांधी वादी तरीके से पूर्ण करने का काम इस चुनाव में करना है।अभी नहीं तो कभी नहीं का संकल्प उत्तराखंड वासियों को लेना है। आज धरना पर उपस्थित रहने वालों में देवाल के पूर्व प्रमुख मोहन राम आर्य, विजय सिंह रावत, देवेंद्र सिंह बिष्ट, मातबर सिंह पंवार, किशन सिंह रावत, सचिन बहुगुणा, राकेश चंद्र सती, जीएस जंगपांगी, रविंद्र प्रधान, सोहन सिंह रावत, मनोज कुमार बडोला, अनिल शाह, बरिष्ट पत्रकार जीतमणि पैन्यूली टिहरी लोकसभा के प्रत्याशी, मोहन बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, अखिलेश व्यास, सुभाष रतूड़ी, कृष्णकांत कुनियाल, अंकित कुकरेती, संजय मल्ल, नमन चंदोला, जयकृत सिंह नेगी, सुरेन्द्र खमेरी, हरीश रावत, केके भंडारी, गिरीश रावत, लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, मनोज ध्यानी, चंद्रभानु भट्ट, सूबेदार (रिटा0) भोपाल सिंह बिष्ट, किशन सिं, एसपी बहुगुणा, एपी जुयाल, यशवीर आर्य, सुरेंद्र सिंह रावत, मदन सिंह भंडारी आदि थे|

_मनोज ध्यानी, प्रेस प्रभाग, गै.रा.नि.अ_

 

Next Post

प्रदेश के देहरादून में आशाएं पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में लगें हैं

प्रदेश के देहरादून में आशाएं बड़े मनोयोग से अपने इलाके सुंधोवाली के बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखते हुए श्रीमती शिखा पुंडीर, रश्मि सेमवाल, रेखा, पिंकी,पुष्पा स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय प्रोग्राम पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में अपनी सेवाओं के लिए सुबह से  लगें हैं। अभी […]

You May Like