HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मेजर स्व चित्रेश बिष्ट को श्रद्धांजलि दी

Pahado Ki Goonj
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को नेहरू काॅलोनी देहरादून में शहीद मेजर स्व चित्रेश बिष्ट के आवास पर जाकर उनके देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता दुःख की इस घड़ी में शहीद के परिवार के साथ। राज्य सरकार शहीद के परिवारजनों का हरसम्भव सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि पूरा देश चित्रेश बिष्ट की शहादत के प्रति नतमस्तक है। 16 फरवरी को मेजर चित्रेश जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी में आईआई बम को डिफ्यूज करने की कोशिश में शहीद हो गये थे। 
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री  हरीश रावत ,विधायक  गणेश जोशी,  महेन्द्र भट्ट ने भी शहीद  चित्रेश बिष्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Next Post

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मेजर विभूति ढ़ौडियाल की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियो से मुठभेड़ में शहीद हुए देहरादून निवासी मेजर विभूति ढ़ौडियाल की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से […]

You May Like