HTML tutorial
HTML tutorial

देश प्रदेश के समाचार सार

Pahado Ki Goonj

:1- जम्मू कश्मीर के राजौरी में आईईडी विस्फोट में सेना के एक मेजर और जवान शहीद।

 2-देहरादून:- राज्य सरकार में भाजपा कार्यकर्ता बनेंगे भागीदार, जल्द होगी 2268 कार्यकर्ताओ की सरकार में भागीदारी, जनपद – ब्लॉक – खंड स्तर पर बनेगी समितियां, हर समिति में एक उपाध्यक्ष ओर 20 सदस्य, बीस सूत्रीय कार्यक्रम के तहत मिलेगी जिमेदारी, मुख्यमंत्री ने भी इस कार्यक्रम को दी सैद्धांतिक सहमति ।

3-देहरादून:- एलटी में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र हुआ जारी , गढ़वाल-कुमाऊँ मंडल के करीब 300-300 अभ्यर्थी शामिल, 17 जनवरी तक दूसरे चरण की काउंसलिंग होगी पूरी ,

4- हरिद्वार- दूध में मलाई अलग से ना डालना पड़ा हलवाई पिता पुत्र को महँगा। दबंगों ने हलवाई पिता पुत्र को मारी गोली। सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद की घटना। घायल पिता पुत्र को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती। कल देर रात की बताई जा रही घटना। पुलिस जुटी दबंगो की धरपकड़ में

5- दिल्ली:- एनआईटी श्रीनगर का कैंपस नहीं बदला जाएगा,
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से की मुलाक़ात,
एनआईटी श्रीनगर गढ़वाल पर गठित हाईपावर कमेटी ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी,
आईटीआई और रेशम बोर्ड की भूमि पर अस्थाई रूप से एक नया कैंपस बनाया जाएगा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत भी रहे मुख्यमंत्री के साथ मौजूद।

6-दिल्ली:- रेणुका बहुद्देशीय परियोजना पर केंद्र व 6 राज्यों में एमओयू हुआ हस्ताक्षरित,
हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश व दिल्ली होंगे लाभान्वित,
उत्तराखण्ड को सिंचाई, घरेलू व औद्योगिक उपयोग हेतु मिलेगा 19.72 एमसीएम जल,
राष्ट्रीय परियोजना घोषित रेणुका परियोजना के जलघटक का 90 प्रतिशत  अनुदान भारत सरकार द्वारा दिया जाएगा, नई दिल्ली में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गड़करी की उपस्थिति में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश एवं दिल्ली के मुख्यमंत्रियों के मध्य रेणुका बहुउद्देशीय परियोजना के निर्माण के लिए एमओयू हस्ताक्षरित किया , इस अवसर पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मौजूद रहे । 

7- दिल्ली- किसाऊ बहुद्देशीय परियोजना पर शनिवार को होगा एमओयू साइन, रेणुका परियोजना के बाद किसाऊ परियोजना पर भी हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान व हरियाणा के मध्य होगा एमओयू साइन, किसाऊ परियोजना भी है राष्ट्रीय परियोजना, देहरादून में टोंस नदी पर  बनेगी किसाऊ परियोजना, 660 मेगावाट जलविद्युत उत्पादन के साथ ही 617 एमसीएम पानी की होगी उपलब्धता।
 

Next Post

स्वस्थ्य भारत यात्रा के अंतर्गत एफएसएसएआई की ओर से साईकिल यात्रा का आयोजन किया गया

स्वस्थ्य भारत यात्रा के अंतर्गत एफएसएसएआई की ओर से साईकिल यात्रा का आयोजन किया गया सेलाकुंई से पवेलियन ग्राउड पहुंचे साईकिल सवार देहरादून 11 जनवरी, 2019। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भारत सरकार के स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) नई दिल्ली […]

You May Like