HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उपचार के दौरान पौड़ी की छात्रा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है

Pahado Ki Goonj

देहरादून:मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान पौड़ी की छात्रा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। इस प्रकार की घटना को दुःखद बताते हुए मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि, बच्ची को बचाने का भरसक प्रयास किया गया। डाॅक्टर्स के परामर्श पर बेहतर उपचार देने हेतु दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया। दुर्भाग्य से तमाम प्रयासों के बाद भी बच्ची को बचाया नही जा सका। यह हमारे लिए बहुत दुःखद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न के मामलों पर सरकार सख्त है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि इस प्रकार की घटनाओं में संलिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए उन्हें कठोरतम सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

Next Post

समाज द्वारा शहीदों को सम्मान देश व देश की माटी का सम्मान है-मुख्यमंत्री

देहरादून:मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि शहीद सैनिकों के सम्मान में देहरादून में जल्द ही एक भव्य शहीद स्मारक का निर्माण करवाया जाएगा। यह अत्याधुनिक शहीद सैनिक स्मारक सभी सुविधाओं से युक्त होगा जिसमें शहीद सैनिकों की सभी जानकारियां डिजिटलाइज होंगी। स्मारक के लिए उपयुक्त स्थान ढूंढा जा रहा […]

You May Like