चन्द्र शेखर पैन्यूली देहरादून: सनातन धर्मावलंबियों को देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं।
देवोत्थान एकादशी के दिन ही भगवान विष्णु नींद से जागते हैं जिसकी खुशी और स्वागत में सभी देवी-देवता दीप उत्सव मनाते हैं। ऐसे में इस दिन भगवान की विशेष कृपा पाने के लिए अपने घर पर दीप जरूर जलाएं।कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाए जाने वाले सभी एकादशियों में श्रेष्ठ देवोत्थान एकादशी से सभी शुभ कार्य प्रारम्भ हो जाते हैं,देवोत्थान एकादशी के दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप और तुलसी का विवाह होता है। ऐसे में दिन तुलसी पूजा का विशेष महत्व हो जाता है।भगवान नारायण जी की कृपा हम सभी पर बनी रहे,सभी के घर में मांगलिक कार्य होते रहे इसी प्रार्थना के साथ सभी मित्रों को हमारी तरफ से देवोत्थान एकादशी की हार्दिक बधाई।
ॐ नमो नारायण।
जय तुलसी मैया की।
पुरोला से देहरादून जा रही सैन्ट्रो कार सं0-UK 07 AL 1436 अनयंत्रित हो कर नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी
Mon Nov 19 , 2018
नौगांव। आज प्रातः नोगाव पुरोला मोटर मार्ग गोलनया ढंगार के पास पुरोला से देहरादून जा रही सैन्ट्रो कार सं0-UK 07 AL 1436 अनयंत्रित हो कर नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस, SDRF द्वारा घटना स्थल पर पहुंच रेस्क्यू कार्य किया गया। जिसमें कुल 3 लोग […]

You May Like
-
लोकल फ़ॉर वोकल सुंदर सुदर पहल
Pahado Ki Goonj December 9, 2022
-
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले, तीन शातिर गिरफ्तार
Pahado Ki Goonj September 25, 2017


