HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भारत में हिताची रेलवे सिस्टम  एंव बिजनेस के प्रमुख  मंगलदेव ने शिष्टाचार भेंट की

Pahado Ki Goonj

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भारत में हिताची रेलवे सिस्टम  एंव बिजनेस के प्रमुख  मंगलदेव ने शिष्टाचार भेंट की

देहरादून:मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से
हिताची इंडिया प्रा.लि. तथा एशिया एवं भारत में हिताची रेलवे सिस्टम एवं बिजनेस के प्रमुख  मंगलदेव ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को उत्तराखण्ड में अर्बन मोबिलिटी, शहरी परिवहन के विभिन्न माध्यमों, इंटिलिजेंट ट्रान्सपोर्ट सिस्टम, ई-एजुकेशन, वाॅटर डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम तथा एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम आदि के क्षेत्रों में निवेश के सम्बंध मे विस्तृत चर्चा की। 

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड मे निवेश की काफी सम्भावनाएं हैं। हिताची द्वारा प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों मे निवेश हेतु की गई पहल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं विभागों की निवेश के अनुकूल नीति निर्धारित की गई है। उद्यमियों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने का हमारा प्रयास है। उन्होंने हिताची इंडिया के निदेशक  मंगलदेव से 7-8 अक्टूबर को देहरादून में आयोजित हो रहे इन्वेस्टर्स समिट मे सम्मिलित होने की भी अपेक्षा की। इस अवसर पर शिवकृति इन्टरनेशनल लि. के निदेशक  आदित्य अवस्थी ने भी मुख्यमंत्री से विभिन्न निवेश प्रस्तावों पर चर्चा की। 

इस भेंट वार्ता के अवसर पर विधायक यमुनोत्री  केदार सिंह रावत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, प्रमुख सचिव श्रीमती मनीषा पंवार, उत्तराखण्ड मेट्रो रेल शहरी अवस्थापना के प्रबन्ध निदेशक  जितेन्द्र त्यागी आदि उपस्थित थे। 

Next Post

दरगाह कार्यालय में तैनात एक कर्मी के भ्रष्टाचार की नई कहानी

दरगाह कार्यालय में तैनात एक कर्मी के भ्रष्टाचार की नई कहानी।  (अनवर राणा )रुड़की/पिरान कलियर। दरगाह साबिर पाक कार्यालय में बढ़ते भ्रष्टाचार से जहां दरगाह की आय को कर्मियों व कुछ सुपरवाइजरों द्वारा पलीता लगाया जा रहा है।वहीं कार्यलय कर्मी के द्वारा दरगाह कर्मचारियों की तनख्वाह की फ़ाइल तैयार करने के […]

You May Like