HTML tutorial
HTML tutorial

विकासखंड नौगांव में ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का समापन

Pahado Ki Goonj

विकासखंड नौगांव में ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का समापन 

मदन पैन्यूली बड़कोट।प्रदेश भर में आयोजित संस्कृत प्रतियोगिता के आयोजन के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव में आयोजित ब्लॉक स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का विधिवत समापन हो गया है इस मौके पर वक्ताओं ने भारत की संस्कृति तथा संस्कृत के बारे में छात्र छात्राओं को अवगत कराया। वही ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में जीआईसी कॉलेज के छात्रों का दबदबा रहा।
ब्लॉक स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता के संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में जीआईसी कलोगी ने प्रथम, जीआईसी नौगांव ने द्वितीय व, जीजीआईसी बड़कोट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कनिष्ठ वर्ग में न्यू होली लाईफ बड़कोट ने प्रथम, विद्यामंदिर नौगांव ने द्वितीय तथा जीआईसी नौगांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत समूह नृत्य प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में जीआईसी कलोगी ने प्रथम, जीआईसी नौगांव ने द्वितीय व विद्या मंदिर नौगांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में जीआईसी कलोगी ने प्रथम जीआईसी नौगांव ने द्वितीय व न्यू होली लाइफ बड़कोट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत नाट्य प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में जीआईसी नौगांव ने प्रथम तथा कनिष्ठ वर्ग में न्यू होली लाइव बड़कोट ने प्रथम व जीआईसी कलोगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में जीआईसी कलोगी के दिशांत डोभाल ने प्रथम, विद्या मंदिर नौगांव की स्वाति ने द्वितीय तथा जीआईसी नौगांव की आंचल डिमरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आशु भाषण के वरिष्ठ वर्ग में जीआईसी कलोगी की कुमारी श्वेता प्रथम तथा कनिष्ठ वर्ग में जीआईसी बर्निगाड़ की कुमारी संगीता प्रथम न्यू होली लाईफ के सागर रावत द्वितीय व जीआईसी कलोगी की कुमारी सोनम तृतीय स्थान पर रही। वाद विवाद प्रतियोगिता में न्यू होली लाइफ प्रथम तथा जीआईसी नौगांव द्वितीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बीईओ आरबी सिंह, जीआईसी नौगांव के प्रधानाचार्य जगदीश सजवाण व संस्कृत प्रतियोगिता के खंड संयोजक जनार्दन डोभाल ने प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। तथा संस्कृत भाषा के अध्ययन के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम का संचालन शिव प्रसाद नौटियाल ने किया। इस मौके पर पूर्णानंद डोभाल, अवतार सिंह चौहान, जयदेव रावत, प्रदीप टम्टा, रेखा पूरी, शशि बेलवाल अनिल कुमार, सच्चिदानंद सेमवाल सहित शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Next Post

सरकार को आरक्षण के विरोध में जन आंदोलन के परिणाम को काटूरून से राजेश शुक्ला व्यक्त कर रहें हैं

सरकार को आरक्षण के विरोध में जन आंदोलन के परिणाम को काटूरून से राजेश शुक्ला  व्यक्त कर रहें हैं। जनता  कार्टून बनाने वाले राजेश शुक्ला को इक्यावन तोपों सलामी देरही है। Views: 676

You May Like