HTML tutorial
HTML tutorial

पथरी में भूमि धरी की प्रक्रिया को लेकर बैठक

Pahado Ki Goonj

पथरी में भूमि धरी की प्रक्रिया को लेकर बैठक

हरिद्वार (पुरषोत्तम खरोला )विस्थापित पथरी की भूमि धरी के संबंध में शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय रोशनाबाद में एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी के नेतृत्व में हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत विधानसभा विस्थापितों की हक की आवाज उठाई जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई राजस्व विभाग पुनर्वास विभाग वन एवं पर्यावरण विभाग और सभी विभाग की अधिकारों ने भाग लिया बैठक में निर्णय लिया गया कि पहले चरण में 912 एकड़ 369 हेक्टेयर भूमि की भूमि धरी की जाएगी इस भूमि में आदर्श टिहरी नगर और टिहरी डोब नगर की सभी 438 परिवारों की शामिल होगी अतिरिक्त 24 हेक्टेयर भूमि में सड़क नाले सामुदायिक सुविधा सरकारी और गैर सरकारी और गैर सरकारी भूमि तथा भवनों के लिए अलग से प्रस्ताव तैयार किया जाएगा इस प्रस्ताव को उत्तराखंड सरकार भारत सरकार को भेजा जाएगा यह सारी प्रक्रिया जिला स्तर पर एक महीना 15 दिन में पूरी कर ली जाएगी इसमें आदर्श टिहरी नगर और टिहरी डोब नगर की 42 वर्ष पुरानी भूमि समस्या का समाधान हो जाएगा ग्राम भागीरथी नगर और छाम में सर्वे पूरा हो चुका है छाम में ढोल बंदी और पीलर लगाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा इसके अलावा बंदरकोटि और विकास नगर की भूमि धरी के आदेश तत्काल जारी किए जाएंगे बैठक में जिला अधिकारी उप जिला अधिकारीअजयवीर भूमि अध्यापक अधिकारी मनीष कुमार डीएफओ हरिद्वार पुनर्वास विभाग एस के गुप्ता अधिशासी अभियंता डीएस नेगी ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी पूर्व राज्य मंत्री श्री महावीर सिंह रावत आदर्श टिहरी नगर नग प्रधान श्री मंजीत सिंह खारोला ग्राम प्रधान खुशी दास ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह रावत ग्राम प्रधान श्रीमती सुनीता रावत ग्राम प्रधान श्रीमती मंजू देवी ग्राम प्रधान श्रीमती पार्वती देवी समाज सेवक श्री महावीर सिंह खारोला श्री प्रमोद नौटियाल जी श्री गब्बर सिंह पवार जी श्री प्रेम सिंह पवार जी श्री शुरवीरसिंह खारोला जी श्री शुरवीर सिंह गोसाई जी और हुकम सिंह रावत मौजूद रहे

Next Post

प्रेस काउंसिल की सब कमेटी के सदस्यों ने सूचना महानिदेशक से की भेंट

प्रेस काउंसिल की सब कमेटी के सदस्यों ने सूचना महानिदेशक से की भेंट सूचना विभाग के अधिकारियों के साथ प्रिंट मीडिया से संबंधित विज्ञापन नीति पर की चर्चा उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रख्यापित की जाने वाली प्रिंट मीडिया से संबंधित विज्ञापन नीति को और अधिक प्रभावी एवं युक्ति संगत बनाये जाने […]

You May Like