HTML tutorial
HTML tutorial

प्रेस काउंसिल की सब कमेटी के सदस्यों ने सूचना महानिदेशक से की भेंट

Pahado Ki Goonj

प्रेस काउंसिल की सब कमेटी के सदस्यों ने सूचना महानिदेशक से की भेंट

सूचना विभाग के अधिकारियों के साथ प्रिंट मीडिया से संबंधित विज्ञापन नीति पर की चर्चा

उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रख्यापित की जाने वाली प्रिंट मीडिया से संबंधित विज्ञापन नीति को और अधिक प्रभावी एवं युक्ति संगत बनाये जाने के दृष्टिगत बुधवार को सूचना भवन लाडपुर में प्रेस काउंसिल की सब कमेटी के सदस्यों ने सूचना महानिदेशक  बंशीधर तिवारी से भेंट की। सब कमेटी द्वारा इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से भी विचार विमर्श किया।

इस अवसर पर भारतीय प्रेस परिषद के सब कमेटी के सदस्य  गुरिंदर सिंह,  श्याम सिंह पंवार, आरती त्रिपाठी मौजूद रही जबकि महानिदेशक सूचना के साथ अपर निदेशक  आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक  के.एस.चौहान, उपनिदेशक  मनोज श्रीवास्तव तथा उपनिदेशक  रवि बिजारनियां उपस्थित रहे।

महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने भारतीय प्रेस परिषद की उप समिति के सदस्यों को राज्य में समाचार पत्रों एवं उनके प्रतिनिधियों के हित में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में प्रिंट मीडिया से संबंधित विज्ञापन नीति को व्यवहारिक बनाये जाने के प्रयास किये गए है।

ज्ञातव्य है कि भारतीय प्रेस परिषद सब कमेटी के सदस्यों ने अपने उत्तराखण्ड भ्रमण के दौरान मंगलवार को मीडिया सेंटर, सचिवालय में उत्तराखण्ड सरकार की प्रिंट मीडिया, विज्ञापन नीति के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड के स्टेक होल्डर्स के साथ श्रम विभाग उत्तराखण्ड में पंजीकृत समस्त पत्रकार संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारियों, अन्य पत्रकार संगठनों, स्टेट प्रेस क्लब देहरादून एवं प्रेस क्लब देहरादून के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विज्ञापन नीति के संबंध में विचार विमर्श कर उनके सुझाव प्राप्त किए।

Next Post

लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ अछूत की श्रेणी में आता है जानिए सभी समाचार

देश पत्रकार संघठन कई है उनमे से वर्किंग जर्नालीष्ट ऑफ़ इण्डिया  नामक संघठन में नरेंद्र  सिंह भंडारी जी राष्ट्रीय महा सचिव  है। मान्यवर जी आपको जानकर   दुःख होरहा होगा कि पत्रकार साथियों अछूत की श्रेणी में समझते है। निचे से फोटो खींचो और कलम घिसो,। हम अपने जान पहिचान  के […]

You May Like