अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

रूद्रप्रयाग। मंगलवार को अगस्त्यमुनि थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन नेपाली मूल की महिलाओं को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना अगस्त्यमुनि में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक डाॅ विशाखा अशोक भदाणे ने कहा कि शराब की तस्करी में नेपाली महिलाओं की भूमिका बढ़ती जा रही है। इसे रोकने को लेकर जगह-जगह थानों को निर्देश दिए गए हैं। दो माह बाद केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होनी है। ऐसे में जगह-जगह  अभियान चलाकर शराब माफियाओं की धर-पकड़ की जा रही है। पकड़ी गयी नेपाली मूल की महिलाओं में सीमा, सुनीता और विशाला शामिल है।
आपको बता दें कि केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होने में अभी दो माह का समय शेष है, लेकिन यात्रा को लेकर जहां पुलिस और जिला प्रशासन तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं अवैध अंग्रेजी शराब तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं। शराब माफिया किसी तरह से केदारनाथ यात्रा पड़ावों में शराब पहुंचाने में जुटे हैं, लेकिन इनके मसूबों को रुद्रप्रयाग पुलिस पूरा नहीं होने दे रही है। शराब माफिया अवैध अंग्रेजी शराब की सप्लाई में नेपाली मूल की महिलाओं का भी इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि पहले नेपाली मूल के पुरुष ही इस धंधे में सबसे ज्यादा पकड़े जाते थे। लेकिन अब नेपाली मूल की महिलाओं की संख्या भी ज्यादा देखने को मिल रही है।

आगे पढ़ें 

हाथी ने वाहन पर किया हमला,चालक की मौत
ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में हिल बाईपास मार्ग पर हाथी ने एक वाहन हमला कर दिया। जिसे वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पहंुची पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 5 बजे के चालक सोनू हिल बाईपास मार्ग पर अपने वाहन में नीलकंठ की सवारी भरने के लिए गया था। इसी दौरान हाथी ने वाहन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में हाथी ने सोनू को गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  मृतक का नाम सतेंद्र उर्फ सोनू, निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश बताया जा रहा है।
वहीं, मृतक सोनू के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। बता दें कि इन दिनों महाशिवरात्रि के मद्देनजर हजारों शिव भक्त नीलकंठ मंदिर जाने के लिए लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत पैदल मार्ग पर पहुंच रहे हैं। शिव भक्त दिन के साथ रात में भी मानिकुट पर्वत की चढ़ाई चढ़कर नीलकंठ में जलाभिषेक के लिए जा रहे हैं, लेकिन वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त करते नजर नहीं आ रही है।

आगे पढ़ें 
हल्द्वानी हिंसा:वसूली शुरू, 2.68 करोड़ का मांग पत्र अब्दुल मलिक के घर पर चस्पा
नैनीताल। हल्द्वानी हिंसा के दौरान वाहन जलाने, नगर निगम की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के खिलाफ आरसी जारी की गई थी। तहसील प्रशासन ने अब वसूली की कार्रवाई शुरू कर अब्दुल मलिक के घर पर 2.68 करोड़ का मांग पत्र चस्पा किया है।
बता दें आठ फरवरी को मलिक के बगीचे से अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए उपद्रव में नगर निगम की जेसीबी, वाहन सहित कई सामानो को जलाया गया और लूट लिया गया था। इस मामले में नगर निगम ने अब्दुल मलिक को मुख्य आरोपी माना था। उसे इस नुकसान के एवज में 2.44 करोड़ का नोटिस भेजा गया था। अब्दुल मलिक उस समय फरार था। इस कारण मलिक ने नोटिस प्राप्त नहीं किया। इसके बाद नगर निगम ने इसकी आरसी काटकर डीएम को भेज दी थी। डीएम ने तहसीलदार को आरसी भेजकर वसूली के आदेश दिए। वसूली का खर्च लगाकर यह धनराशि 2.68 करोड़ पहुंच गई। बीते रोज तहसीलदार सचिन कुमार अब्दुल मलिक के आवास पहुंचे। मांग पत्र चस्पा करते हुए 11 मार्च तक का समय दिया गया है। इसमें कहा गया है कि यह धनराशि जमा करें या न्यायालय में आकर अपना पक्ष रखें। तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया कि अब्दुल मलिक नैनीताल जेल में है। मंगलवार को जेल में मांग पत्र रिसीव कराया जाएगा।
आगे पढ़ें
चोरी के मामले में फरार चल रहा इनामी बदमाश गिरफ्तार
रूद्रपुर।  ट्रैक्टर चोरी के मामले में एक साल से फरार चल रहे 20 हजार के इनामी शातिर को रुद्रपुर एसओजी और पंतनगर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
 मंगलवार को पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि छतरपुर निवासी हरीश सिंह मेहता ने एक फरवरी 2023 को थाना पंतनगर में तहरीर देकर बताया था कि उनके घर के बाहर से उनके सोनालिका ट्रैक्टर संख्या यूके 06बीडी 6486 को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।ट्रैक्टर चोरी की घटना को मनदीप सिंह निवासी धर्मपुर रुद्रपुर, महेश सिंह कोरंगा निवासी उकरौली थाना सितारगंज, सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा निवासी ग्राम टामेरा विलासपुर और महेश निवासी लक्ष्मण नगर निकट इंटर कालेज थाना हजारा जिला पीलीभीत ने अंजाम दिया है। 12 फरवरी 2023 को मनदीप सिंह, महेश सिंह कोरंगा, सुखदेव सिंह को चोरी के ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया गया था। एक आरोपी महेश फरार चल रहा था। न्यायालय से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट के बाद महेश की गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया।
इनामी आरोपी महेश की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम एसओजी और थाना पंतनगर की संयुक्त पुलिस टीम ने फरार आरोपी महेश को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन दिल्ली के बाहर फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर एवं चालाक किस्म का अपराधी है, उसने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत नेपाल में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने की पुरोला नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा देने की घोषणा ।

मुख्यमंत्री धामी ने की पुरोला नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा देने की घोषणा । – कैबिनेट में लाया जाएगा नगर पालिका बनाने का प्रस्ताव –पेयजल योजनाओं तथा समेत सभी मांग पत्रों पर प्राथमिकता से काम करेगी सरकार । –पत्रकारों की मांगों पर भी समुचित कार्रवाई होगी -इन्वेस्टर्स समिट […]

You May Like