युवक ने लगाई फांसी,मौत जानिए समाचार

Pahado Ki Goonj
युवक ने लगाई फांसी,मौत
हल्द्वानी। एक युवक ने फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार वैलेजालीलॉज में रहने वाले 19 वर्षीय राजा पुत्र केवल यहां कारों में डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था। बताया जाता है कि खाना बनाने को लेकर उसके घर में अक्सर विवाद होता रहता था। बीती रात भी उसके घर में इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद वह खाना खाकर छत पर चला गया। इस बीच सोमवार की सुबह उसने लोहे की ऐंगल के सहारे छत पर फंदा डाल लिया और झूल गया। जब कुछ देर बाद परिजन छत पर पहुंचे तो राजा का शव झूलता देख उनके पैरोंतले जमीन खिसक गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची भोटिया पड़ाव चैकी पुलिस ने शव को फंदे से उतार पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम में एक पोस्ट भी अपलोड की है। जिसमें उसने कहा है कि मैं जा रहा हूं, आपस में लडना मत। इधर इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।आगे पढ़ेंपूर्व प्रधान पुत्र का लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने पर स्वागत

रुद्रपुर। फौजी मटकोटा के शिवम् चतुर्वेदी पुत्र स्व.राकेश चतुर्वेदी लेफ़्िटनेंट के पद पर चयन होने पर गांव के लोगों ने स्वागत किया। शिवम् चतुर्वेदी पूर्व प्रधान स्व.राकेश चतुर्वेदी का पुत्र है। ट्रेनिंग पूरी होने पर गोहाटी में नियुक्ति मिली है। सोमवार को क्षेत्रीय पार्षद मोहन खेड़ा  के नेतृत्व में क्षेत्र के लोग एकत्रित हुए शिवम् चतुर्वेदी का स्वागत किया। इस दौरान राम किशन खेड़ा, गुलाब सिंह सिरोही,मुकेश चतुर्वेदी, रोशन कालड़ा, गिरधर सिंह, रघुराज रावत,गुलशन जुनेजा, कैलाश गिरी, देवेन्द्र बिष्ट विजय मौर्य आदि मौजूद रहे। उधर भूरारानी के लोगों ने उनके घर पहुंच स्वागत कर माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इसके साथ ही उज्ज्वल भविष्य की
कामना की।फोटो डी 4
सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता के काठगोदाम पहुंचने पर स्वागत
हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व उत्तरप्रदेश के पूर्व कारागार मंत्री राजेन्द्र चैधरी के काठगोदाम सर्किट हाउस पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के उत्तराखण्ड प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। तद्उपरांत उत्तराखण्ड में होने वाले नगर निकाय चुनाव व 2024 के लोकसभा के चुनाव पर विस्तार से चर्चा हुई। राजेंद्र चैधरी ने कहा  की इस बार चुनाव में समाजवादी पार्टी अपना परचम लहराएगी उन्होंने कहा की जनता इस बार परिवर्तन चाहती है।  स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से सुरेश परिहार एडवोकेट, एस.के.राय, जावेद सिद्दीक़ी, अरशद अय्यूब, अलीम अंसारी, इस्लाम मिकरानी, उमैर मतीन, रेहान मलिक, जावेद मिकरानी, अथर खान,अनस सिद्दीक़ी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।फोटो डी 5
स्वरोजगार को प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं को बांटे प्रमाण पत्र
हल्द्वानी। सेवा संकल्प एवं हिल्स वेलफेयर सोसाइटी की ओर से संचालित देवेंद्र सिंह जीना स्मृति निरूशुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे गये। सोसाइटी की ओर से लिटिल फ्लावर स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सोसाइटी अध्यक्ष शांति जीना ने बताया कि स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र में प्रथम बैच की परीक्षा व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रमुख सेवा संकल्प लखनऊ अनीता सूद ने ली। जीना ने बताया कि  इस केंद्र का शुभारंभ उनके पति देवेंद्र जीना की स्मृति में किया गया था। इसका उद्देश्य महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत प्रशिक्षक सुमन भटनागर ने महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया। प्रथम बैच के समापन पर परिणाम घोषित किए गए, इसमें ज्योति राना की उपस्थिति बेहतर रही, बेस्ट फाइल बनाने के लिए विनीता, मोस्ट एक्टिव प्रशिक्षणार्थी धना बिष्टड्ढ को चुना गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया व विशिष्टड्ढ अतिथि व्यवसायी विजय पाल ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान महिलाओं की ओर से तैयार की गई वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

फोटो डी 6
विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर हनुमान चालीसा का पाठ

हल्द्वानी। विश्व हिंदू परिषद ओखलकांडा इकाई के कार्यकर्ताओं ने संगठन के स्थापना दिवस के मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान परिषद के नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष करन पनेरू ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में लव व लैंड जिहाद के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा, इसके लिए नई इकाई गठित की जाएगी। इस मौके पर निर्मल मटियाली, दीपक मेहता, लाखन मेहरा, नवीन जोशी, गंगा देवी, गोपाल बिष्ट, कमला, आशु, राकेश पनेरू, विक्की मटियाली,  गिरीश पनेरू, त्रिलोक कोटलिया, नवीन जोशी आदि मौजूद थे।

फोटो डी 7
निबंध अरमान व चित्रकला में प्रीति अव्वल
हल्द्वानी। जेल रोड स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल में भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर भारत रत्न पंत के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। प्रधानाध्यापिका गीता आर्य ने पंत के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान हुई निबंध प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं के अरमान अली ने पहला स्थान हासिल किया। चित्रकला में कक्षा छह की प्रीति दानी प्रथम स्थान पर रही। कार्यक्रम में राजीव लारेंस, अफरोज बानो, मुकुल चंद्र जोशी आदि मौजूद थे। इधर नवाबी रोड स्थित होमगार्ड जिला कार्यालय में भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उन्हें याद किया गया। साथ ही पंत के देश के लिए किये गये उल्लेखनीय कार्यांे पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर जिला कमांडेंट के सहायक तरुण कुमार, कंपनी कमांडर धनपाल सिंह व विश्वंभर दत्त कांडपाल, सेक्शन लीडर कुमार गौरव, अनी राम, दीवान सिंह आदि उपस्थित थे।

हजारों की नगदी समेत सामान ले गए चोर
हल्द्वानी। नगर पूरी तरह चोरों के हवाले है। चोरों में पुलिस नाम का कोई खौफ नहीं रह गया है। रात के समय पुलिस सो रही है तो चोर जाग कर वारदातें कर रहे हैं। पूरे शहर में चोरों की दहशत बनी हुई है। लेकिन पुलिस अधिकारियों की कुंभकर्णीय निंद्रा नहीं टूट रही है। अधिकारियों को कुर्सी का मोह नहीं छोड़ रहा हैैै और वह दफ्तर से बाहर निकलने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। इस क्रम में चोरों ने एक बंद घर में धावा बोल दिया। चोर वहां से हजारों की नगदी  लेपटॉपले सहित अन्य सामान ले उड़े हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। जानकारी के अनुसार आर के टेंट हाउस फेस 1 इंद्रा कालोनी कुसुमखेड़ा निवासी मोहन महतोलिया पुत्र देवी दत्त महतोलियां  का मकान है। 30 अगस्त को मोहन किसी कार्य से शहर से बाहर गया था।जब मोहन 9 सितंबर को वापस आया जैसे ही वह घर पहुचा उसने देखा की उसके कमरे का ताला टूटा हुआ है सामान बिखरा हुआ है जब मोहन  कमरे में दाखिल हुआ उस ने देखा की अलमारी में रखे पचास हजार रूपए एक लेपटॉप सहित अन्य सामान चोर उड़ा ले गए पीडि़त नेमामले की सूचना मुखानी थाना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मोका मुआना किया और अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी

फोटो  डी 1
युवती की हत्या के मामले में हिरासत में आर्मी अधिकारी
देहरादून।  जनपद देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शिरवाल गढ़ में महिला की हत्या के प्रकरण में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिल गए हैं और किसी भी वक्त रायपुर पुलिस घटना का खुलासा कर सकती है। सूत्रों की माने तो पूरा प्रकरण त्रिकोणीय प्रेम संबंधों से जुड़ा हुआ है जिसमें एक व्यक्ति को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। मृतक महिला की भी शिनाख्त कर ली गई है और वह मूल रूप से नेपाल की रहने वाली बताई जा रही है। ज्ञात हो कि रविवार को थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिरवाल गढ में सड़क किनारे एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पडा हुआ मिला था। जिस पर थानाध्यक्ष रायपुर कुंडल लाल मय पुलिस टीम के घटनास्थल ग्राम सिरवाल गढ पहुंचे, तथा मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई करते हुए घटनास्थल की वीडियो ग्राफी व फोटोग्राफी की गयी। मृतक महिला के माथे व सिर के पीछे के तरफ गंभीर चोट होना व महिला की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में होना पाया गया।
उधर घटना की सूचना पर पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने भी कल देहरादून घटनास्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों को घटना के अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, इसके बाद रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर न केवल सफलतापूर्वक महिला की सिंह की बल्कि हत्यारे को भी चिन्हित कर लिया है बल्कि शीघ्र ही गिरफ्तारी की जा सकती हैं। युवती की शिनाख्‍त बार डांसर के रूप में हुई है। वह काठमांडू, नेपाल की रहने वाली थी। उसकी हत्‍या के आरोप में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। वर्तमान में वह यहां क्‍लेमेनटाउन में तैनात है। इससे पहले उसकी तैनाती सिलीगुड़ी में थी।
मूल रूप से काठमांडू नेपाल की रहने वाली युवती सिलीगुड़ी में बार डांसर थी। सैन्‍य अधिकारी की वहीं पर उससे मुलाकात हुई थी, बाद में दोनों के प्रेम संबंध बन गए। युवती सिलीगुड़ी से आरोपित अधिकारी को ढूंढने दून पहुंची थी। आरोपित अधिकारी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला है।

फोटो डी 2
युवक की गोली मारकर हत्या,एक अरोपी गिरफ्तार,अन्यों की तलाश जारी

हरिद्वार। मामूली बात पर हुए विवाद के चलते आज सुबह हरकी पैड़ी क्षेत्र में एक युवक ने दूसरे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। कनखल निवासी मृतक विष्णु घाट पर एक ढाबे पर काम करता था और हत्यारा युवक भी उसका परिचित है। जिसे पुलिस द्वारा हत्या में प्रयुक्त तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना सोमवार सुबह लगभग छह बजे हाथी पुल पर घटित हुई। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी जूही मनराल और शहर कोतवाल भावना कैंथोला ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। एसएसपी अजय सिंह व एसपी क्राइम रेखा यादव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। इस बीच शुरुआती छानबीन के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी हर्षित उर्फ चड्ढा निवासी कनखल को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मृतक करन उर्फ कन्नू (19) निवासी कनखल काफी समय से हरकी पैड़ी के विष्णु घाट क्षेत्र के एक ढाबे पर काम करता था। जिस पर पूर्व में दस मुकदमेें कायम है। वहीं आसपास रहने वाले एक युवक जिसका नाम हर्षित उर्फ चढ्ढा बताया जा रहा है, से उसकी जान पहचान थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कुछ दिनों से विवाद चला आ रहा था। सोमवार तड़के कन्नू और दूसरे युवक के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद हाथी पुल पर झगड़े के दौरान आरोपी हर्षित ने तमंचे से कन्नू के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। हत्यारोपी की पहचान होने पर पुलिस ने दबिश दी और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सिर में तमंचे से गोली मारकर युवक की हत्या की गई है। इस मामले में शुरुआती छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी हर्षित चड्ढा निवासी कनखल को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच पहले भी कई बार झगड़े हुए थे और रंजिश चली आ रही थी। आज तड़के करण उर्फ कन्नू हाथी पुल पर सोया हुआ था। तभी हर्षित चड्ढा ने उसके सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी। घटना में हर्षित के दो अन्य साथियों की भूमिका भी प्रकाश में आई है, उनकी तलाश की जा रही है।

भूकंप के झटकों से दहला उत्तरकाशी
उत्तरकाशी। देर रात यमुनाघाटी में तेज भूकंप का झटका महसूस किया गया। जिल के पुरोला, बड़कोट, मोरी में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बड़कोट स्यालना के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे था।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी में आधी रात को भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया है। गहरी नींद में सो रहे लोग तेज झटके से कांप उठे। लोग तुरंत भय से घर छोड़कर बाहर भागे। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। रात 3.49 मिनट पर उत्त्तरकाशी के यमुनाघाटी में धरती डोली। जनपद के तहसील पुरोला, बड़कोट, मोरी में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का समय कम था, लेकिन झटका तेज था। गहरी नींद में सोए हुए लोग जागे और तुरंत बाहर की ओर भागे।भूकंप का केंद्र बड़कोट स्यालना के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 रही।  सभी तहसील थाना चैकिया से डेल्टा के माध्यम से दूरभाष द्वारा सूचना ली गई है जिसमें भूकंप से कहीं भी जनहानि पशु हानी नहीं हुई है ।

Next Post

सारागढ़ी का युद्ध के नाम को विश्‍व के 5 महान युद्धों में गिना जाता है 21 सिख सैनिकों को शत शत प्रणाम

*सारागढ़ी युद्ध* सारागढ़ी का युद्ध को नाम विश्‍व के 5 महान युद्धों में गिना जाता है। यह युद्ध *12 सितम्बर 1897* को ब्रिटिश भारतीय सेना (जो सिख थे) और अफगानी ओराक्जई जनजातियों के बीच तीरह (अब पाकिस्तान) में लड़ा गया था। इस युद्ध में 10,000 अफगानों योद्धाओं का सामना सिर्फ […]

You May Like