जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर श्रीमद्भगवत ज्ञान यज्ञ शुरू

Pahado Ki Goonj
देहरादून। पटेलनगर स्थित श्याम सुंदर मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर रविवार से श्रीमद्भगवत कथा शुरू होगी। क्षेत्र में कलश यात्रा के बाद मंदिर में आचार्य मधुर कृष्ण कथा प्रवचन करेंगे। मंदिर समिति के प्रचार मंत्री भूपेंद्र चड्ढा ने बताया कि 10 सितंबर तक कथा चलेगी। सात को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 12 को छठी उत्सव भी मंदिर में होगा। इसके लिए तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। कथा के बाद प्रतिदिन महिला संकीर्तन मंडली भजनों की प्रस्तुति देंगी।

आगे पढ़ें 

आदित्य एल-1 की लाॅन्चिग पर टपकेश्वर महादेव पर पूजा अर्चना
देहरादून। आदित्य एल-1 की लाॅन्चिग पर माता वैष्णो देवी गुफा योग मन्दिर टपकेश्वर महादेव मन्दिर में विशेष पूजा अर्चना की गयी। श्रद्धालुओं ने इस मौके पर भारत की हर क्षेत्र में कामयाबी के लिए दुआएं मांगी।
शनिवार को यहां आदित्य एल 1 की लाॅन्चिंग पर माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव गढ़ी कैंट देहरादून में हनुमान जी महाराज की विशेष पूजा
अर्चना की गई भारत माता की जय, बंदेमातरम के जयघोषों के साथ मंदिर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी के पावन सानिध्य में मिशन की
सफलता की कामना की गई। इस अवसर पर आचार्य विपिन जोशी ने कहा कि भारत का इतिहास प्राचीन काल से गौरवशाली रहा है। आज से हजारों साल पहले ऋषिमुनियांे ने पूरे ब्रहामंड के विषय में विस्तार से जानकारी दे दी थी। जहां तक आज के वैज्ञानिक नही पहंुच पाए है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भारत विश्व में सबसे बड़ी महाशक्ति होगा। इसके साथ ही भारत और पाकिस्तान क्रिकेट मैच की विजय के लिए भी विशेष प्रार्थना की गई। इस अवसर पर सुध विजय, आजीव
विजय, योग शिक्षक विनय कुमार, वैभवजोशी, गणेश बिजलवान, अरविंद बडोनी सहित कापफी भक्त उपस्थित रहे।
आगे पढ़ें 

 राज्य आन्दोलन के अग्रणी नेता रणजीत सिंह वर्मा को किया याद
 देहरादून। राज्य प्राप्ति आंदोलन के अग्रणी नेता स्व. रणजीत सिंह वर्मा को उनकी चैथी पुण्यतिथि पर नेताजी संघर्ष समिति ने याद किया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने कहा कि राज्य गठन के आन्दोलन में स्वगीर्य रणजीत सिंह वर्मा के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता।
शनिवार को यहां राज्य प्राप्ति आंदोलन के अग्रणी नेता रहे स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्माकी चैथी पुण्यतिथि के अवसर पर नेताजी संघर्ष समिति ने उन्हें याद किया। स्मरण
रहे कि समिति के पदाधिकारियों ने राज्य प्राप्ति आंदोलन स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा के कुशल नेतृत्व में देहरादून में लड़ा था। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं का कहना था कि रणजीत सिंह वर्मा दून में राज्य आन्दोलन के अग्रणी नेता थे। उन्होंने उत्तरप्रदेश सरकार को हिला कर रख दिया था। समिति के अध्सिकारियों ने 1994 को मसूरी में शहीद हुए शहीदों को याद किया शहीदों को याद करने वालों में प्रभात डंडरियाल, आरिपफ वारसी, विपुल नौटियाल, अरुण खरबंदा,धर्मेंद्र, सुशील विरमानी,राम सिंह प्रधन आदि मोजूद रहे।

आगे पढ़ें 
तीन किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार
देहरादून। पुलिस ने तीन किलो गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में
पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने मोहकमपुर फ्लाईओवर के पास दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में घुमते हुए देखा तो उनको
रूकने का इशारा किया तो वह भाग खडे हुए। पुलिस ने पीछा कर उनको थोडी दूरी पर ही दबोच लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके कब्जे से तीन किलो 140
ग्राम गांजा बरामद कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम ठाकुर पुत्र अर्जुन सिंह निवासी अलीगढ व शिवम पुत्र ओम सिंह निवासी कासगंज बताया। पुलिस ने दोनों
के खिलापफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
आगे पढ़ें  एलआईसी कर्मचारी बन हजारों की ठगी
देहरादून। एलआईसी कर्मचारी बन 79 हजार रूपये ठगने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लालतप्पड माजरी चैक डोईवाला निवासी नवलसिंह ने डोईवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 22 जुलाई को
उसको एक काल आया और कहा कि वह दिल्ली से एलआईसी से बोल रहा है तुम्हारे दोस्त योगेश का एलआईसी का 55 हजार रूपये आये है। योगेश ने तुम्हें
गारेन्टर बना रखा है। इस लिए वह उसके एकाउंट में 55 हजार रूपये भेज रहा है। उन्होने उसके एचडीएपफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड की डिटेल मांगी जो उसने दे दी।फिर ओटीपी आया उसने उन्हे बता दिया इसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से 2 अगस्त से चार अगस्त तक कुल 79804 रूपये कट गये जब उसने इस एलआईसी
कर्मचारी का पता किया तो पता चला कि यह किसी एलआईसी कर्मचारी का नही है। यह साईबर ठग है जो सब को ठगता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू
कर दी।

आगे पढ़ें 

बागेश्वर उपचुनावः पकड़ी गयी कांग्रेस प्रत्याशी प्रचार सामग्री और नगदी
 कांग्रेस ने बताया इसे प्रत्याशी की वैध समग्री,प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मश्नीरी के दुरोपयोग का आरोप
देहरादून। बागेश्वर उपचुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। तो वहीं निर्वाचन आयोग भी इस दौरान पूरी तरह से अपने कार्यो को अंजाम दे रहा है।
बागेश्वर में शांतिपूर्वक उपचुनाव कराने के लिए पुलिस टीम लगातार चेकिंग कर रही है। बागेश्वर में बैजनाथ गेट के पास एक वाहन से एक लाख 83 हजार की धनराशि और प्रचार सामग्री पुलिस टीम ने बरामद की है। पुलिस की जांच में चालक मुकेश चंद्र निवासी ग्राम भूमिका प्रचार सामग्री और नगद धनराशि को लेकर कोई भी दस्तावेज या वैध प्रमाण उपलब्ध नहीं करा पाया। जिसको देखते हुए पुलिस ने चुनाव आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर धनराशि और प्रचार सामग्री अपने कब्जे में ले ली। आरओ एसडीएम हर गिरी के अनुसार, बरामद रकम ट्रेजरी में जमा कर दी है। गठित टीम द्वारा मामले की जांच की जाएगी।
बागेश्वर के कांग्रेस जिला अध्यक्ष भागवत डसीला का कहना है कि पुलिस ने जो धनराशि पकड़ी है, वह प्रत्याशी के खर्चे की धनराशि है और पूरी तरह से वैध है। इसका हिसाब देकर धनराशि वापस ले ली जाएगी। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने एक बार फिर बागेश्वर उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। इस संबंध में कांग्रेस पदाधिकारियों ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर वी षणमुगम को ज्ञापन भी सौंपा है।
कांग्रेसियों का आरोप है कि बागेश्वर उपचुनाव में सत्ताधारी दल खुलेआम प्रशासनिक और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहा है। हालात यह है कि पंचायत प्रतिनिधियों पर दबाव डालकर भाजपा के पक्ष में प्रचार करने के लिए कहा जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता खुलेआम सरकारी संपत्तियों पर पोस्टर बैनर लगा रहे हैं, जबकि कांग्रेसियों को सामान्य प्रचार करने से भी रोका जा रहा है। उनका आरोप है कि स्थानीय प्रशासन और जिला निर्वाचन विभाग भी इस मामले में मूकदर्शक बना हुआ है। बता दें कि कांग्रेस की ओर से बसंत कुमार और बीजेपी की ओर से पार्वती देवी चुनाव मैदान में हैं।
आगे पढ़ें 
 रामविलास  को मिली मेडिकल ग्रांउड पर तीन हफ्तो की जमानत
देहरादून। आय से अधिक संपत्ति मामले में भ्रष्टाचार के आरोपी पूर्व आईएएस अधिकारी रामविलास यादव को शनिवार को मेडिकल ग्राउंड पर 3 हफ्तों की जमानत मिल गई है। उनके वकील द्वारा हाईकोर्ट में अर्जी देकर कहा गया था कि जेल में बंद रामविलास यादव का स्वास्थ्य खराब चल रहा है उन्हें इलाज के लिए गंगा राम अस्पताल या एम्स दिल्ली जाना है इसलिए उन्हें एक माह की शॉर्ट टाइम जमानत दी जाए। नैनीताल हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति आलोक कुमार की अदालत ने उन्हें तीन हफ्ते (20 दिन) की जमानत देने के आदेश दिए है। जमानत की अवधि समाप्त होने पर उन्हें 21 सितंबर को फिर अदालत के समक्ष पेश होने को कहा गया है।
उल्लेखनीय है कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने को लेकर रामविलास यादव को पिछले साल उनके रिटायरमेंट से कुछ दिन पूर्व ही विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था तभी से वह जेल में है। उन पर आय से 500 गुना अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। आरोप है कि उन्होंने गिरफ्तारी से पूर्व के 3 सालों में अकूत संपत्ति अर्जित की थी। ईडी ने इसका संज्ञान लेते हुए उनकी संपत्तियों का ब्यौरा खंगाला था तथा उनकी 20 करोड़ से अधिक संपत्तियों को अटैच किया गया था और उन पर शिकंजा करते हुए मनी लॉन्ड्रिंग का भी केस दर्ज कराया गया था। जेल में बंद रामविलास यादव द्वारा अपने परिजनों के नाम भी बड़ी संख्या में परिसंपत्तियंा बनाई गई है। विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से वह अभी तक जेल में बंद है।आगे पढ़ें

उत्तराखण्ड में दस साल बाद अगस्त में सबसे कम बारिश
देहरादून। उत्तराखंड में दस साल बाद अगस्त में सबसे कम बारिश हुई। महीनेभर में राज्य में बारिश का आंकड़ा सामान्य से आठ फीसदी कम रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, बंगाल की खाड़ी में स्ट्रॉन्ग सिस्टम नहीं बना। इसके चलते राज्य में कम बारिश हुई।
इस साल मानसून ने पांच दिन की देरी से उत्तराखंड में दस्तक दी थी। हालांकि, प्रदेश के कुछ जिलों में जमकर बारिश हुई। जबकि, कुछ जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से कम रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी कम होने के साथ बारिश ज्यादा हुई है। इस साल अगस्त में 353.9 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से आठ फीसदी कम है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, अगस्त में बारिश कम होने का कारण अलनीनो का सक्रिय होना भी बताया जा रहा है। जब-जब अलनीनो सक्रिय होता है, तब-तब भारत में मानसून कमजोर पड़ जाता है।
आगे पढ़ें 
 दो मोबाइल लूट के आरोपी दबोचे
देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून में टप्पेबाजों का आतंक बरकार है। जिससे लोग दहशत के साए में जीने को मजबूर है। दून में मोबाइल लूट कर भाग रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सप्त सरोवर रोड भूपतवाला हरिद्वार निवासी अमित सिंह ने रायवाला थाना पुलिस को सूचना दी कि वह सप्तऋषि घाट हरिपुर कलां की तरफ जा रहा था तभी मोटरसाईकिल सवार दो युवक वहां पर आये और उसके हाथ से उसका मोबाइल फोन लूटकर भाग गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया। जिसके कुछ देर बाद ही पुलिस ने मोबाईल लूटकर भाग रहे दो युवकों को लूटे गये मोबाइल के साथ पकड लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम संदीप मिश्रा पुत्र तोताराम व प्रथम अरोडा पुत्र विशाल अरोडा दोनो निवासी प्रेमविहार चैक हरिपुर कलां बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

आगे पढ़ें 

यात्रा सुचारूः 2726 श्रद्धालुओं ने किया धाम के लिए प्रस्थान
रूद्रप्रयाग। मौसम खुलने के बाद केदारनाथ यात्रा सुचारू है। हालांकि कुछ दिन से खराब मौसम ने यात्रा की रफ्तार को धीमा कर दिया था, लेकिन शनिवार सुबह 8 बजे तक सोनप्रयाग से 2726 श्रद्धालुओं ने धाम के लिए प्रस्थान किया। यात्रा में मौसम बड़ी चुनौती बना हुआ है। सरकार की ओर से भी तीर्थयात्रियों से मौसम का अपटेड लेकर आने की ही अपील बार-बार की गई।
बहुत दिनों मौसम खुला तो यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। इसी के साथ श्रद्धालु एक बार धाम पहुंचने लगे। हालांकि मौसम एक बार फिर करवट लेगा। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शनिवार को हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय इलाकों में गर्जना और बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

आगे पढ़ें 

गुलदार कै आंतक से प्रदेश भर में खौफ,चैन की नींद सो रहा वन विभाग
देहरादून। राज्य के आवादी वाले क्षेत्रों में गुलदार का आंतक अपने चरम पर है। प्रदेश की राजधानी दून सहित पहाड़ी क्षेत्रों के लोग गुलदार की गतिविधियों से खौफजदा है।  हालात इतने बदतर हो चले है कि यहंा कई क्षेत्रों में लोगों ने शाम होते ही अपने घरों से निकलना छोड़ दिया है तो वहीं कई इलाकों में ग्रामीणों ने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। इस मामले में वन विभाग पूरी तरह से आंखे मूदे चैन की नीद सो रहा है। जिससे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग दहशत के साए में अपना जीवन ज्ञापन करने को मजबूर है।
यूं तो राज्य में वन्य जीवों के साथ मानव संघर्ष आम बात है। लेकिन बीते कुछ सालों में यह संघर्ष काफी हद तक बढ़ चुका है। मानव द्वारा जंगलों का कटान के साथ ही अवैध शिकार कर मांसाहारी वन्य जीवों के शिकार बनने वाले जानवरों को खत्म कर दिया जा रहा है इसलिए अब मासंाहारी वन्य जीव अब मानव बस्तियों का रूख करने में लगे हुए है। जिनमे खास तौर पर उत्तराखण्ड में बाघ व गुलदार (लैपर्ड) शामिल है।
गुलदार (लैपर्ड) के आंतक का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि बीते दो दिनों से जिला चम्पावत के टनकपुरकृचंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुलदार चार दोपहिया वाहन सवारों पर हमला कर चुका है। गनीमत यह रही कि इन हमलों में सभी लोग बालकृबाल बच गये। यहंा सूचना मिलने के बाद भी वन विभाग इन हमलों को रोकने में नाकामयाब हो रहा है।
वहीं दूसरी ओर इन दिनों रूद्रप्रयाग के जखोली विकासखंड के ग्राम पंचायत कुन्याली में गुलदार की दहशत से ग्रामीण सहमें हुए हैं। गुलदार के आतंक का इतना खौफ है कि ग्रामीण शाम होते ही घरों में दुबकने के लिए मजबूर हैं और साथ ही कई बच्चों ने विघालय जाना छोड़ दिया है।
बीते एक सप्ताह के भीतर गुलदार ने यहंा एक खच्चर सहित आधा दर्जन से अधिक पशुओं को निवाला बना लिया है। अब ग्रामीणों का कहना है कि अगर यहंा जनहानि हुई तो इसका जिम्मेदार वन विभाग होगा। यह तो सिर्फ दो उदाहरण है यहंा राज्य की राजधानी देहरादून सहित तकरीबन सभी जिलों में इन दिनों गुलदार की दहशत बनी हुई है। जबकि वह विभाग मामले में मूकदर्शक बना हुआ है ंवह कोई इसका स्थायी सामाधान निकालने को तैयार नहीं है।आगे पढ़ें

भिखारी महिला की हत्या के मामले में धारा सिंह बरेली से गिरफ्तार
रुड़की। लंढौरा कस्बे में भिखारी महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने धारा सिंह को बरेली से हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि सब्जी का ठेला लगाने वाला धारा सिंह भिखारी को भीख मांगने वाली रिक्शा किराए पर देता था मृतक भिखारी महिला पर रिक्शा के सात हजार रुपए बकाया थे। महिला उधार की रकम नहीं दे रही थी। इस बात से नाराज होकर उसने गला दबाकर उसकी हत्या की थी। इस मामले का खुलासा पुलिस किसी भी क्षण कर सकती है।
गौरतलब है कि  लंढौरा में एक दंपती किराए पर कमरा लेकर पिछले चार महीने से रह रहा था। दंपती ठेला लगाकर सब्जी बेचने का काम कर रहा था। गुरुवार सुबह दंपती कमरा खाली कर सामान एक टेंपो में भर रहा था। इस बीच पड़ोस की महिलाएं भी मौके पर पहुंच गई। जिन्हें देखकर दंपती टेम्पो लेकर फरार हो गया। जबकि मौके पर ही एक बोरा छूट गया। बोरा सना देख महिलाओं ने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी।
देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मंगलौर सीओ बीएस चैहान, कोतवाली प्रभारी महेश जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बोरा खुलवा कर देखा। जिसमें 50 वर्षीय महिला का शव अर्धनग्न हालत में खून से सना मिला। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले थे।
इस मामले में आसपास के लोगों का कहना था कि  जिस महिला का शव मिला है वह भीख मांगने का काम करती थी। महिला को कई बार दंपति के पास भी देखा गया था।

आगे पढ़ें
पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास करने वाला लीसा तस्कर गिरफ्तार
उधमसिंहनगर। चैंकिग केे दौरान बैरियर तोड़कर पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास कर फरार हुए एक शातिर लीसा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के दो अन्य साथी फरार है जिनकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार बीती 29 अगस्त की रात को जब थाना पुलभट्टा के पुलिसकर्मी थाने के बैरियर पर चैकिंग कर रहे थे तो इस दौरान एक इन्डीवर कार व बैगनआर कार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख दोनो कार के चालक बैरियर तोड़कर व पुलिस कर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास कर भाग निकले। जिसके बाद इन्डीवर कार द्वारा बहेडी बार्डर पर बने टोल प्लाजा मे रांग साईड से उनके बैरियरो को उडाते हुए बहेडी की ओर भाग निकली। जबकि इस दौरान थाना पुलभट्टा द्वारा वैगरनार कार कार को एक ढाबे के पास से बरामद कर लिया गया। जिसमें लीसा के 24 कनस्तर बरामद हुए। हालांकि इस दौरान कार सवार दो व्यक्ति भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मामले में जब वैगरनार कार के स्वामी का पता किया तो जानकारी हुई कि पकडी गयी कार रवि भटृ पुत्र हरीश चन्द्र भटृ निवासी भटृ बेकरी आर.के. टेन्ट हाउस रोड कुसुमखेडा मुखानी के नाम पंजीकृत है। जिस पर पुलिस द्वारा रवि भटृ के घर पर दबिश दी गयी तो वह घर पर नहीं मिला। हालांकि पुलिस को इस दौरान जानकारी मिली कि फरार चल रहा रवि भटृ मचखाली रानी खेत व उसके आस पास के स्थानो पर वन विभाग से चीड के जंगलो को लीसे के दोहन के लिए ठेके पर लेता है तथा वह ला का छात्र है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि वह एक शातिर लीसा तस्कर है। जिसे पुलिस ने कल देर रात एक सूचना के बाद हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ मे रवि भटृ ने बताया कि मै बैगनार कार का मालिक हूं तथा वह 29 अगस्त की रात अपने साथी जिसका नाम मनोज आर्या है तथा जिसकी कार इंडीवर है उसकी कार में 46 कनस्तर लीसी तथा अपनी वैगरनार कार में 24 कनस्तर लीसा रखकर ले जा रहे थे। इस दौरान मेरी कार में एक और साथी जिसका नाम रितिक मेहरा पुत्र राजेन्द्र मेहरा निवासी खुटानी थाना भीमताल मौजूद था। बताया कि जब हम थाना पुलभट्टा के पास पहुंचे तो पुलिस चैकिंग देखकर घबरा गये। जिस पर हमने टक्कर मारकर पुलिस बैरियर तोड़ दिये। आगे चलकर मैं घबरा गया और अपनी बैगनार कार को एक ढाबे के पास छोड़कर अपने साथी रितिक के साथ भाग निकला। बताया कि हमारा साथी मनोज आर्या अपनी इन्डीवर कार लेकर बहेडी की ओर टोल के बैरियर उडाता हुआ भाग गया था। बताया कि मनोज आर्या के कहने पर ही हम वह लीसा ले जा रहे थे। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है जबकि फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी है।
आगे पढ़ें
सीएम धामी ने किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का लोगो जारी
2 लाख 50 हजार करोड़ निवेश का लक्ष्य रखादेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लोगो और वेबसाईट को लांच किया। शनिवार को देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समिट के लोगो और वेबसाईट को लांच करते हुए कहा कि इस बार इन्वेस्टर्स समिट में 2 लाख 50 हजार करोड़ रूपए के निवेश का लक्ष्य रखा गया है।राज्य सरकार ने निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतियों में सुधार भी किये हैं और नई नीतियों को भी लागू किया है। विभिन्न क्षेत्रों के लिये 27 नीतियां प्रख्यापित की गई हैं। राज्य में 6 हजार एकड़ का लैंड बैंक भी तैयार किया गया है। गौरतलब है कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेर्स्टस समिट देहरादून में दिसम्बर माह में होने जा रहा है। राज्य सरकार ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं।
उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेर्स्टस समिट के लोगो और वेबसाईट के अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, उद्योग जगत और प्रमुख औद्योगिक संगठनों से लगातार सम्पर्क में है। इसी क्रम में 17 अगस्त को देहरादून में और 21 अगस्त को दिल्ली में प्रमुख उद्योगपतियों से संवाद किया गया। उद्योग जगत से मिल रहे सुझावों को बहुत ही प्रमुखता से लिया गया है। उसी आधार पर एमएसएमई नीति, सेवा क्षेत्र नीति, लॉजिस्टिक नीति, सोलर नीति, आदि में सुधार किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों और निवेश के अनुकूल बने माहौल से उद्योगपतियों में बहुत उत्साह है। देवभूमि उत्तराखण्ड में सदियों से लोग शांति के लिए आते रहे हैं। प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, अब निवेशक भी यहां आने के लिये उत्साहित हैं। शांति और पर्यटन के डेस्टीनेशन के साथ ही उत्तराखण्ड प्रमुख इन्वेस्टमेंट डेस्टीनेशन भी बना है। देश विदेश के लोग यहां से जुड़ना चाहते हैं। यहां के प्राकृतिक वातावरण, प्रभावी सिंगल विंडो सिस्टम, निवेश अनुकूल नीतियों, राष्ट्रीय राजधानी से निकटता, इन्फ्रास्ट्रक्चर के कारण उत्तराखण्ड निवेश के लिये प्रमुख केंद्र बन रहा है। ईज आफॅ डूंईंग बिजनेस में उत्तराखण्ड एचीवर्स श्रेणी में है। नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तैयारी सूचकांक में उत्तराखण्ड हिमालयी राज्यो प्रथम स्थान पर जबकि सम्पूर्ण देश में 9 वें स्थान पर है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो उद्योग पहले से उत्तराखण्ड में स्थापित हैं, उन्होंने भी अपना विस्तार करने की बात कही है। इन्वेस्टर्स समिट केवल उद्योग विभाग का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि सभी विभाग इससे जुड़े हैं। वस्तुतः यह समिट उत्तराखण्ड के सभी नागरिकों का है। राज्य में निवेश से रोजगार सृजन होगा, लोगों की आय में वृद्धि होगी और देश के विकास में उत्तराखण्ड प्रभावी भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों के अनुभवों से सीखते हुए बहुत से सुधार किये गये हैं। राज्य में अधिक से अधिक निवेश आए इसके लिये हम ठोस तरीके से काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने बाबा केदार की भूमि से कहा था कि 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। इन्वेस्टर्स समिट इसी दिशा में एक बड़ा प्रयास है।
मुख्य सचिव डा. एस.एस. संधु ने कहा कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेर्स्टस समिट के लोगो में उत्तराखण्ड की विशिष्टताओं को प्रदर्शित किया गया है। पहले लोग यहां शांति के लिए आते थे, अब पर्यटन और निवेश के लिये आ रहे हैं। पर्यटन, योग, वैलनेस, सर्विस सेक्टर, कृषि और हॉर्टीकल्चर पर राज्य सरकार फोकस कर रही है। प्रदेश में बेरोजगारी और गरीबी को दूर करने के लिये निवेश महत्वपूर्ण है। प्रदेश सरकार राज्य के नागरिकों की क्वालिटी ऑफ लाईफ में सुधार करने का प्रयास कर रही है। कृषि और हॉर्टीकल्चर को प्रमुखता दी जा रही है। प्रदेश की जीडीपी में 40 प्रतिशत योगदान देने वाले सेवा क्षेत्र के लिये भी नई नीति बनाई गई है।
सीएम ने कहा कि  ग्लोबल समिट 2023 का लोगो राज्य की भावनाओं का प्रतिबिम्ब है। लोगो में दो पर्वत श्रृंखलाएं निरंतरता के साथ प्रगति के परिचायक तीर का सृजन करता है, जो न केवल असीमित प्रगति का प्रतीक है, बल्कि विकास और सतत विकास की निरंतरता का द्योतक है। दोनों पर्वत श्रृंखलाएं दो महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रदर्शित करती है। सीएम के अनुसार उत्तराखण्ड के प्रकृतिक संसाधनों की प्रचुरता और कुशल श्रम शक्ति की अनवरत श्रृंखला है। लोगो में हरा रंग राज्य की प्राकृतिक सुन्दरता और प्रकृति के साथ सामन्जस्य का प्रतीक है। नीला रंग अवसरों, आकांक्षाओं और नये विचारों के लिये असीमित आकाश का प्रतिनिधित्व करता है।
अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने स्वागत सम्बोधन और सचिव विनय शंकर पाण्डे ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर विधायक दुर्गेश्वर लाल, सचिव शैलेश बगोली, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो डी 5
राज्य आंदोलनाकरियों ने मसूरी गोलीकांड की बरसी पर बलिदानियों को श्रद्धासुमन किए अर्पित


देहरादून। मसूरी गोलीकांड की बरसी व वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रणजीत सिंह वर्मा की पुण्यतिथि पर राज्य आंदोलनाकरियों ने याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। आज शहीद स्मारक परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। राज्य आंदोलनकारी रविंद्र जुगरान ने कहा राज्य आंदोलनकारी पहाड़ का पानी पहाड़ की जवानी व पलायन रोकने को लगातार मांग कर रहे हैं। जरूरी है कि बलिदानियों के सपनों को पूरा किया जाए। अशोक वर्मा ने कहा कि आज दिन भुलाया नहीं जा सकता। राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण विधेयक पर स्वीकृति का राज्य आंदोलनकारियों ने स्वागत किया है। कहा कि अब विधेयक को राजभवन की संस्तुति प्रदान कर अधिसूचना जारी किया जाए। शहीद स्मारक स्थित हाल में राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मंच के संयोजक क्रांति कुकरेती ने कहा कि राजकीय सेवा में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को विधेयक पारित किया गया। विभिन्न पदों पर सरकार भर्ती कैलेंडर जारी करने वाली है इससे पहले आरक्षण का लाभ दिया जाए।फोटो डी 2
सीएम का पुतला फूँकने पर कांग्रेसी गिरफ्तार, रातभर थाने में बिठाए रखने पर  विधायक रवि बहादुर  भड़के
 भाजपा सरकार कर रही अंग्रेजों के जमाने की बर्बर कार्यवाहियों की याद ताजाःअनिल भास्कर
हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला फुकने पर हरिद्वार में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को बीते रोज गिरफ्तार कर रात भर थाने में बैठाये रखा। जिससे कांग्रेसियों में आक्रोश की लहर है। कांग्रेसी ऐसी कार्यवाहियों के भारत में अंग्रेजी हूकूमत की बर्बर कार्यवाहियों से जोडकर देख रही है।
बीते रोज प्रदेश सरकार के कार्यों के खिलाफ युवा कांग्रेस के नेता लक्ष्य चैहान के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया तथा चन्द्राचार्य चैक पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फुका। कुछ समय बाद ही ज्वालापुर कोतवाली से एक्शन हुआ और दो पदाधिकारी लक्ष्य चैहान और नितिन सौदाई को रात को ही गिरफ्तार कर ज्वालापुर थाने में बैठा लिया। इसके अतिरिक्त पुलिस कार्यक्रम में शामिल अन्य युवाओं को भी फोन कर थाने आने का दबाव बनाने लगी, जिसकी जानकारी कांग्रेस पार्टी से विधायक ज्वालापुर इंजी. रवि बहादुर को हुई तो उन्होंने अधिकारियो से बात

की। यह जानकारी मिलने पर कि इन दोनों पदाधिकारियों का धारा 151 में चालान किया गया है और अन्य युवाओं को भी बुलाया गया है। जिस पर विधायक भड़क गए और अधिकारी से कहा कि वह बाहर है और रात में ही वापस आ रहे है तथा यही इन दोनों के अतिरिक्त अन्य किसी को प्रताड़ित किया गया तो वह खुद सुबह माननीय मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर गिरफ्तारी देंगे। जिससे अधिकारी बैकफुट पर आये। शनिवार सुबह दोनों पदाधिकारियों को नगर मजिस्ट्रेट द्वारा जमानत पर छोड़ा गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हो रहे कृत्यों ने भारत पर अंग्रेजी हूकूमत की यादें ताजा कर दी है। अंग्रेजों की तरह भाजपाई सरकार बर्बरता दिखाने से बाज नही आ रही है।  1930 के अंग्रेजो के कानून को लागू कर राज्य सरकार बता रही है कि वह सदैव अंग्रेजो के साथ रहे और आज भी उन्ही के पद चिन्हो पर चल रहे है। परन्तु अब यह चलने नहीं दिया जायेगा।
युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वरुण बालियान ने कहा कि वह इस कानून के खिलाफ मुख्यमंत्री का पुतला फुकने का काम करेंगे। राज्य सरकार की तानाशाही को प्रदेश में नहीं चलने देंगे।जमानत के बाद दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया गया इस अवसर पर ओबीसी विभाग के विधानसभा अध्यक्ष अंकुर सैनी, इंटक के विधानसभा अध्यक्ष जगदीप असवाल, महरुफ सलमानी, जॉनी रजौर, गौतम, मुकुल चैहान सहित अन्य युवा उपस्थित थे।फोटो डी 1
राज्य निर्माण में मातृशक्ति का महत्वपूर्ण योगदानःधामी
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में हमारी मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों को पूरा करने के लिए हम सबको प्रदेश के विकास में मिलकर योगदान देना होगा।
शनिवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मसूरी में शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोनकारियों ने जिस उद्देश्य से अलग राज्य की मांग की थी, उसके अनुरूप ही राज्य को आगे बढ़ाने के लिए सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मसूरी शहीद स्थल पर शेड का निर्माण किया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के चिन्हित प्रमाण पत्र बनाने के लिए 06 माह का अतिरिक्त समय दिया गया था। बहुत जिलों में इस पर कार्य हुआ। इसके लिए ऐसी व्यवस्था की गई है कि इसका दुबारा आंकलन कर व्यवस्था को आगे बढ़ाया जाय। जनपद देहरादून में चिन्ह्ति सभी 4164 राज्य आन्दोलनकारियों को पहचान पत्र निर्गत किये गये है। राज्य आन्दोलनकारियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क परिवहन सुविधा प्रदान किये जाने की व्यवस्था की गयी है। राज्य आन्दोलनकारियों के अधिकतम दो बच्चों को राजकीय विघालयों और महाविघालयों में निःशुल्क शिक्षा सुविधा प्रदान की गयी है। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के आश्रितों को पेंशन सुविधा प्रदान की गई है। राज्य आन्दोलन के दौरान 172 घायल राज्य आन्दोलनकारियों को 06 हजार रूपये प्रतिमाह तथा 2414 सक्रिय राज्य आन्दोलनकारियों को 4500 रूपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जा रही है। 06 घायल एवं 26 सक्रिय राज्य आन्दोलनकारियों के आश्रितों को भी प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 02 सितम्बर 1994 में मसूरी गोलीकांड की घटना हमेशा हमारे स्मरण में रहेगी। पुलिस की तानाशाही एवं हटधर्मिता को सबने देखा, जो उस समय की सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से करवाया। इस गोलीकाण्ड में हमारे 06 आन्दोलनकारी शहीद हो गये और दर्जनों घायल हो गये। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में हमारी मातृशक्त् िकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों को पूरा करने के लिए हम सबको प्रदेश के विकास में मिलकर योगदान देना होगा। इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भटृ, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, मसूरी नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, मसूरी नगर पालिका परिषद् के पूर्व अध्यक्ष मन्नू मल, सिद्धार्थ अग्रवाल, मोहन पेटवाल आदि मौजूद थे।

Next Post

चमोली जिले के कर्णप्रयाग की मुद्रा ने आईएएस अधिकारी बनकर पिता का सपना साकार किया

देहरादून,  आईपीएल से आईएएस अधिकारी बनीं आईएएस मुद्रा गैरोला भारत में सबसे पसंदीदा सिविल सेवकों में से एक हैं। मेडिकल छात्रा से आईपीएस अधिकारी और फिर आईएएस अधिकारी बनने तक का उनका सफर लाखों यूपीएससी उम्मीदवारों के लिए प्रेरणा है। उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग की रहने वाली मुद्रा […]

You May Like