भारतीय संस्कृति की प्राचीन त्यौहारों में एक ‘‘हरियाली तीज’’ आज राजभवन में पूरे हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया जानिए समाचार

Pahado Ki Goonj

*राजभवन देहरादून 17 अगस्त, 2023*

भारतीय संस्कृति की प्राचीन त्यौहारों में एक ‘‘हरियाली तीज’’ आज राजभवन में पूरे हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने झूला झूलते हुए तीज व सावन के गीत गाए। इस दौरान महिलाओं द्वारा नृत्य करने के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर की उपस्थिति में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर श्रीमती रेखा, दूसरे स्थान पर श्रीमती सुमन रहीं। श्रीमती संगीता खंडूड़ी तीज क्वीन बनी। विजेता महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान महिलाओं द्वारा प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर को अपने हाथ से बनाई गई कलाकृतियां और पेंटिंग भी भेंट की गई।

प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने इस दौरान सभी महिलाओं को तीज की शुभकामनाएं देते हुए सबके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के त्यौहार हमारी संस्कृति का प्रसार करने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हमारे जीवन में नये जोश एवं उत्साह का संचार करता है। इस अवसर पर डीआईजी कार्मिक श्रीमती विम्मी सचदेवा, डॉ तृप्ति श्रीवास्तव, डॉ अर्चना, डॉ इंद्रा अग्रवाल सहित राजभवन परिवार की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

आगे पढ़ें

 

*राजभवन देहरादून,

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरूवार को राजभवन में भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को मौसम विज्ञान केन्द्र के क्रियाकलापों और गतिविधियों की जानकारी दी। राज्यपाल ने निदेशक से वर्तमान में मानसून से संबंधित विभिन्न जानकारियों के बारे में चर्चा की।

राज्यपाल ने कहा कि मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा समय-समय पर मौसम परिवर्तन, चेतावनी और मौसम पूर्वानुमान जारी कर सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौसम विज्ञान द्वारा जारी चेतावनी के आधार पर आम जनमानस पूर्व तैयारी व सतर्कता बरतते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के परिपेक्ष्य में मौसम का सही पूर्वानुमान बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मौसम का सही पूर्वानुमान हमें तैयारी करने का समय देता है। उन्होंने कहा कि मौसम के बदलते स्वरूप को देखते हुए हमारी तैयारियां और तत्परता उसी अनुरूप होना जरूरी है। उन्होंने मौसम विज्ञान द्वारा किये जा रहे कार्यों को सराहा।

आगे पढ़ें


देहरादून, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कैबिनेट मंत्री  सौरभ बहुगुणा ने शिष्टाचार मुलाकात की।

 

Next Post

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत मदर्सू मजरा जाखन के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया

देहरादून दिनांक 17 अगस्त 2023, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत मदर्सू मजरा जाखन के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग एवं रेखीय विभागों के अधिकारियों को प्रभावितों/ग्रामीणों हेतु मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्र से ग्रामीणों […]

You May Like