मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों की बैठक में निर्देश दिये कि उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि के दृष्टिगत सभी अलर्ट मोड पर रहें

Pahado Ki Goonj

 

*LIVE: उधम सिंह नगर में “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” कार्यक्रम में प्रतिभाग*

 मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि के दृष्टिगत सभी अलर्ट मोड पर रहें। उन्होंने अधिकारियों से अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों एवं वहां किए जा रहे राहत व बचाव कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। अतिवृष्टि के दृष्टिगत 2 दिनों के लिए चारधाम यात्रा भी स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि मौसम के पूर्वानुमान को देखकर ही यात्रा करें।

मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि के कारण जनपद पौड़ी में हताहत हुए लोगों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। जिला प्रशासन और एस.डी.आर.एफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों को शीघ्र उचित उपचार दिलवाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय कि अतिवृष्टि से प्रदेश में जहां भी नुकसान हो रहा है, प्रभावितों को मानकों के अनुसार मुआवजा राशि यथाशीघ्र मिल जाय। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से प्रदेश में हुई क्षति का पूरा आंकलन किया जाए।

मुख्यमंत्री जिलाधिकारियों से भी अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान एवं राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारी के संबंध में लगातार जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जिला प्रशासन एवं राहत-बचाव में लगे सभी दलों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा जाए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, विशेष प्रमुख सचिव  अभिनव कुमार, सचिव  आर. मीनाक्षी सुंदरम,  शैलेश बगोली, डॉ रंजीत सिन्हा, एडीजी  ए.पी.अंशुमान, महानिदेशक सूचना  बंशीधर तिवारी एवं अपर सचिव  जगदीश चन्द्र काण्डपाल उपस्थित थे।आगे पढ़ें 

देश के विभाजन के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता-मुख्यमंत्री

*ऊधमसिंह नगर में बंग भवन के नाम से बनाया जायेगा सामुदायिक भवन*

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद उधम सिंह नगर के रूद्रपुर स्थित एक होटल में अयोजित ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विभाजन का दंश झेलने वाले व्यक्तियों को नमन करते हुए विभाजन की विभीषिका का दर्द सहने वाले तमाम सेनानियों के परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश के विभाजन के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने ऊधमसिंह नगर में बंगाली समुदाय के लिए विशिष्ट बंग भवन नाम से एक सामुदायिक भवन का निर्माण किए जाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अपनी मातृ भाषा में पठन का प्रावधान है, बंगाली समुदाय भी अपनी भाषा मे शिक्षा ले सके, इस दिशा में कार्य किया जाएगा। बंगाली अनुसूचित जाति के समुदाय को उत्तराखंड में भी एससी का दर्जा मिल सके, इस संबंध में केंद्र को पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव की कमियों को दूर करते हुए पुनः केंद्र को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश विभाजन के दिन एक ओर जहां हम 1947 को आजादी का जश्न मना रहे थे वहीं दूसरी ओर देश के विभाजन का भी हमने दुःख सहा है। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के कारण सामने आई परिस्थितियों को देखते हुए भारत दो टुकड़ों में विभक्त हुआ। लाखों लोग इधर से उधर हुए उनका घर-बार छूटा, परिवार छूटा, लाखों की जानें गईं। भारत के लिए यह किसी विभीषिका से कम नहीं थी। वर्ष 2021 में इसी दर्द को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 14 अगस्त को ’’विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ मनाने का निर्णय लिया। तब से यह दिन मनाया जा रहा है, जिससे हम अपने उन लाखों सेनानियों व परिवारजनों से बिछड़े लोगों के बलिदान को याद कर सके।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस विभाजन में अपने प्राणों की आहूति देने वाले कई सेनानियों व अन्य लोगों का अंतिम संस्कार भी नहीं हो पाया था। यह दिन उन सभी सेनानियों की याद दिलाता है जिन्होंने भारत माँ के लिए बलिदान दिया। भारत के बंटवारे ने सामाजिक एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर दिया था। उन्होंने कहा यह हमारा कर्तव्य है कि हम देश को स्वतंत्र कराने वाले और देश के विभाजन की यातनाएं झेलने वाले मां भारती के प्रत्येक सपूत के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करें। विभाजन विभीषिका की पीड़ा सह चुके लोगों ने ही इस क्षेत्र के विकास की नींव रखी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ५ नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता को जल्द ही राज्य में लागू किया जाएगा। जिन जगहों पर अतिक्रमण हुआ है उन्हें हटाने का कार्य भी जारी है। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य में किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विभाजन के दौरान बलिदान हुए लोगों की आत्मिक, शांति एवं श्रद्धांजलि हेतु आयोजित हवन यज्ञ में शामिल हुये तथा विभाजन विभीषिका पर आधारित लघु फिल्म एवं बंगाली संस्कृति पर आधारित स्टालों का भी उन्होंने अवलोकन किया।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री  अजय भट्ट ने कहा कि आजादी के दौरान बड़े स्तर पर लोगों का पलायन हुआ। विभाजन के दौरान हमारे पूर्वजों ने कष्ट सहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सी.ए.ए, लाई इससे सालों पहले अपने देश वापस लौटे लोगों को नागरिकता मिलने का रास्ता आसान हुआ है।यह भारत की धर्म निरपेक्षता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बंगाल से अपने देश वापस लौटे लोगों के प्रमाण पत्रों से पूर्वी पाकिस्तान शब्द को हटाए जाने का कार्य भी हुआ है। पूर्वी पाकिस्तान शब्द गुलामी का प्रतीक था जिसे अब समाप्त कर दिया गया है।

केंद्रीय राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने इस देश की आजादी के लिए विभाजन का दंश झेला है। बीते 75 सालों में संविधान में कई बदलाव किए गए परंतु पहली बार इतिहास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीएए जैसा कानून लाकर पलायन कर भारत लौटे अनगिनत नागरिकों को नागरिकता देने का काम किया है। उन्होंने कहा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान को यह देश हमेशा याद रखेगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना पूरी हो रही है।

कार्यक्रम का संचालन तरुण दत्ता व लक्ष्मी देवी ने किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, मेयर रामपाल सिंह, विधायक शिव अरोड़ा, मतुआ सम्प्रदाय से हरीचांद ठाकुर, विधायक अरविंद पांडे, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा नेता कमल जिंदल, जिलाधिकारी उदय राज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, उत्तम दत्ता, शंकर चक्रवर्ती, अजित बिस्वास, सुनील हालदार, समीर राय, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।आगे पढ़ें

23वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में संचालित किया गया ‘हर घर तिरंगा अभियान’*

*प्रभात फेरी के साथ किया गया रैली का आयोजन*

श्री रमाकांत शर्मा, उप महानिरीक्षक, उत्तरी फ्रंटियर मुख्यालय भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल देहरादून के मार्गदर्शन में सीमाद्वार कैंप परिसर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गईं। इस अवसर पर श्री मनू महाराज, उप महानिरीक्षक, भा०पु०स,े क्षे.मु. देहरादून, श्री पीयूष पुष्कर, सेनानी, 23वीं वाहिनी, श्री भानुप्रताप सिंह, सेनानी स्टाफ, क्षे०मु०, देहरादून, अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी, हावा सदस्याएँ, बच्चे, शहीदों के परिवारजन, हिमवीर एवं हिमवीरांगनाएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री रमाकांत शर्मा उप महानिरीक्षक ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान मनाने का उददेश्य है कि लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और उन्हें तिरंगे के महत्व के बारे में जागरुकता को बढ़ावा देना है।

उन्होंने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत देशभर में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी में 23वीं वाहिनी, भा०ति०सी०पु० बल सीमाद्वार कैंप परिसर देहरादून में दिनांक 14.08.2023 को प्रभात फेरी/रैली का आयोजन किया गया, यह रैली सीमाद्वार कैम्पस में स्थित स्टेडियम से रवाना होकर वैभव चौक, देहरादून तक आयोजित की गई। जिसमें तिरंगे के साथ कुल 760 पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिनको शपथ भी दिलाई गई। प्रभात फेरी के अंत में बैण्ड की ध्वनि पर देशभक्ति गानों की प्रस्तुति दी गई।

इसके अतिरिक्त भारत तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा दिनांक 14.08.23 को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अर्न्तगत

 

 

 

तक तिरंगा रैली/प्रभात फेरी का आयोजन किया गया जिसमे वाहिनी के अग्रिम चौकियों पर तैनात अधी०अधिकारी, हिमवीर व हिमविरांगनाओं एवं स्थानीय जनता के कुल 162 पदाधिकारी/व्यक्तियों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया।

Next Post

देश व विदेश में त्योहार के रूप में मनाया जायेगा शंकराचार्य जी का 54वां पावन अवतरण दिवस

     देहरादून, नरसिंहपुर म .प्र,परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर अनंतश्रीविभूषित उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज का शंकराचार्य बनने के बाद श्रावण शुक्ल द्वितीया तदअनुसार 18 अगस्त को पहली बार पड़ने वाले 54वें पावन अवतरण दिवस को देश व विदेश में त्योहार के रूप में मनाया जायेगा। परमहंसी […]

You May Like