प्रदेश की महिलायें अपनी क्षमता एवं दक्षता से बढ़ा रही है राज्य का गौरव और सम्मान-मुख्यमंत्री

Pahado Ki Goonj

प्रदेश की महिलायें अपनी क्षमता एवं दक्षता से बढ़ा रही है राज्य का गौरव और सम्मान-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति अपनी क्षमता एवं दक्षता से राज्य का सम्मान तथा गौरव बढ़ा रही है। प्रदेश की समृद्ध एवं गौरवशाली परम्परा को आगे बढाने का दायित्व भी हमारी नारी शक्ति बखूबी निभा रही है। हमारी संस्कृति अर्द्धनारिश्वर की उपासना के साथ देवियों की पूजा की परम्परा रही है।

सोमवार को परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उत्तराखण्ड की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री ने महिला शक्ति को महाशक्ति बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में तो स्त्री ही सृष्टि की समग्र अधिष्ठात्री है, क्योंकि नारी सृजनात्मक शक्ति का प्रतीक होने के साथ ही संस्कृति एवं परंपराओं की संवाहक होती हैं एवं आदिकाल से भारतीय संस्कृति में महिलाओं को काफी ऊंचा स्थान हासिल रहा है।

इस खबर के 22 मिनट में  देश की  मुख्य खबर  होगई। और य़ह देश का नंबर  1 वन  होगया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई, जीजाबाई, अहिल्याबाई होल्कर एवं सती सावित्री जैसी अनेक नारियों ने अपनी क्षमता के बूते समय-समय पर इसको प्रमाणित करने का कार्य किया। हमारी सांस्कृतिक विरासत में मां का स्थान सर्वश्रेष्ठ माना गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत पुनः अपनी पुरातन विचार संस्कृति की ओर लौट रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश महिला विकास से आगे बढ़कर महिलाओं के नेतृत्व की बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि आप सभी महिला कार्यकर्ताओं पर प्रदेश की आधी आबादी के प्रतिनिधित्व की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, हमारे देश और प्रदेश की समृद्ध एवं गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण दायित्व भी आप पर है। हमारी सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किए है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास अपार उपलब्धियां और योजनाएं है और इन उपलब्धियों और योजनाओं को लेकर हर बहन तक पहुंचने की जिम्मेदारी महिला मोर्चा की है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा लगातार पार्टी के कार्यक्रमों के साथ ही रचनात्मक और सामाजिक कार्यो में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आगामी समय में महिला मोर्चा और भी महत्वपूर्ण कार्य करेगा। महिला शक्ति ही महाशक्ति है इसलिए महिला मोर्चा की आप सभी उत्साही कार्यकर्ता जब घर-घर संपर्क करेंगी तो जनता का हमारे प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारी नारीशक्ति ने अपने कार्यों से, आत्मबल से और आत्मविश्वास से स्वयं को आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने खुद को तो आगे बढ़ाया ही है, साथ ही देश और समाज को भी आगे बढ़ाने और एक नए मुकाम पर ले जाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जब देश में महिलाओं का हर क्षेत्र में सहयोग एवं योगदान बढ़ता है, तब देश का विकास सुनिश्चित हो जाता है। आखिर हमारा न्यू इंडिया का सपना यही तो है, जहां नारी सशक्त हो, सबल हो और देश के समग्र विकास में बराबर की भागीदार हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार राजनीति के एजेंडे की धुरी बदलने का काम किसी ने किया है तो वह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो काम देश में हो रहे हैं वे नए भारत की तस्वीर को प्रस्तुत करते हैं। नए भारत की तस्वीर में महिला पीछे नहीं बल्कि समाज का नेतृत्व करने के लिए आगे खड़ी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों में महिला सशक्तिकरण हमेशा से प्राथमिकता पर रहा है। ये प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ही सरकार है जिसने तीन तलाक की कुप्रथा को खत्म करके वर्षों से इस कुप्रथा का दंश झेल रही मुस्लिम महिलाओं को सम्मान के साथ जीवन यापन करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज वित्तीय समावेश से लेकर सामाजिक सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा से लेकर आवास, शिक्षा से लेकर उद्यमिता तक, हमारी नारी शक्ति को भारत की विकास यात्रा में सबसे आगे रखने के लिए कई प्रयास किए गए हैं। ये प्रयास आने वाले समय में और भी अधिक उत्साह के साथ जारी रहेंगे। उज्ज्वला योजना, हर घर नल से जल, शौचालयों का निर्माण ये सभी कार्य इसके उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का दर्द किसी ने समझा तो वो आदरणीय मोदी जी ने ही समझा। ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ही थे जिन्होंने देश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसा अभियान प्रारंभ किया। हमारी सरकार ने भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण का संपूर्ण लाभ देने के लिए जिस तेज गति से काम किया, उससे आप हमारी प्रतिबद्धता को समझ सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश की समस्त माताओं और बहनों ने अपने अथक परिश्रम से जहां एक ओर आर्थिक रूप से अपने आपको आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है वहीं देवभूमि की सभ्यता और संस्कृति को भी जीवंत रखा है। हमारा लक्ष्य उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें आपका आशीर्वाद चाहिए, आपका समर्थन चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की यह बैठक हमारी सरकार के “सशक्त मातृशक्ति सशक्त राज्य“ के संकल्प को पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी मातृशक्ति ने समय-समय पर अपनी क्षमताओं से प्रदेश का गौरव और सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है, हमारी सरकार के सर्वश्रेष्ठ उत्तराखण्ड निर्माण के “विकल्प रहित संकल्प“ की सिद्धि के लिए भी आप अपना योगदान सुनिश्चित करेंगी इसका भी भरोशा मुख्यमंत्री ने जताया।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल, विधायक श्रीमती रेनू बिष्ट, महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के परमार्थ निकेतन पहुंचने पर परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि ने भी उनका स्वागत किया।

आगे पढ़ें 

LIVE: हल्द्वानी, नैनीताल में कृष्णा फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘कुमाऊँ द्वार महोत्सव-2023’ कार्यक्रम

https://youtube.com/live/toMLHBV_QmA?feature=share

आगे पढ़ें 

प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के हो प्रयास- मुख्यमंत्री*

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की ताकत को पहचाने तथा इसके विस्तार के लिये आगे आयें, कुमाऊ द्वार महोत्सव जैसे आयोजन हमारी लोक विरासत, लोकगीत, लोक नृत्य के साथ संस्कृति के विविध आयामों से परिचित कराने में मददगार होते हैं। अपनी लोक संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा इसे बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखण्ड की पर्यटन व समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के कारण देश व दुनिया में विशिष्ट पहचान बनेगी।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्धानी में कृष्णा फाउंडेशन द्वारा आयोजित कुमाऊं द्वार महोत्सव-2023 में प्रतिभाग किया तथा लोक कलाकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत की ताकत को पहचानेगी तथा इसके विस्तार के लिए आगे आएगी। उन्होंने कहा कि सरकार भी उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उत्तराखण्ड देश और दुनिया का नम्बर वन पर्यटन प्रदेश बनने के साथ ही अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के कारण शीघ्र ही वैश्विक पटल पर सबसे बड़े कल्चरल हब के रूप में जाना जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड की झांकी मानसखण्ड को प्रथम पुरस्कार मिलना प्रदेश की लोक संस्कृति का भी सम्मान है। मुख्यमंत्री ने सभी से अपनी लोक परंपराओं से जुड़ने का भी आहवान किया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार पलायन जैसी समस्या के निराकरण के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। युवाओं के हित में विभिन्न विभागों की स्वरोजगार परक नीतियां बनायी गई हैं हमारा प्रयास अपने युवाओं की क्षमता का उपयोग राज्य हित में किये जाने का है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ’’वोकल फॉर लोकल’’ का नारा दिया है, उसे धरातल पर उतारने हेतु हमारी सरकार प्रतिबद्ध है और इस मेले में प्रदर्शित उत्पाद इसका प्रत्यक्ष प्रमाण भी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। हम प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य के लोगों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। ये प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज वैश्विक पटल पर हमारा देश विश्व को एक नई दिशा दिखाने का काम कर रहा है। प्रधानमंत्री जी का हमारी देवभूमि के प्रति विशेष लगाव रहा है और इसे हमारे यहां केंद्र सरकार द्वारा संचालित हो रही विशिष्ट परियोजनाओं के माध्यम से समझा जा सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों के विकास का कार्य जो पहले एक सपना मात्र लगता था वह आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में संभव होता दिख रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2023 को मिलेट वर्ष की संज्ञा दी है और इस महोत्सव में मोटे अनाज के कई स्टॉल भी लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री के इसी विजन के अनुरूप ही पौष्टिकता से भरपूर उत्तराखंड के मोटे अनाज को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस कार्य में प्रदेशवासियो का निरंतर सहयोग मिल रहा है जिससे उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने विकल्प रहित संकल्प को पूर्ण करने की प्रेरणा प्राप्त हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समृद्धशाली उत्तराखंड के निर्माण के लिए यह आवश्यक है कि इस प्रकार के आयोजन प्रदेश में प्रत्येक स्थान पर होते रहें।

इस अवसर पर विधायक श्री राम सिंह कैड़ा, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती बेला तोलिया, जिलाध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट, संस्था के प्रतिनिधि, लोक कलाकार एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित थी।

आगे पढ़ें 

प्रदेश के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतीय उत्थान मंच हीरानगर में महिलाओ द्वारा आयोजित रामलीला कार्यक्रम हल्द्वानी में पहुंचकर भगवान राम का आशीर्वाद लिया। व प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की  धामी ने सभी महिला कलाकारों व दर्शकों को बधाई दी। उन्हांेने कहा आज के दौर में महिलायें सशक्तिकरण की ओर बढ रही है इससे हमारी संस्कृति के साथ कल्चर को बढावा मिलता है। उन्होंने कहा मातृशक्ति को आगे लाने व उनके उत्थान के लिए प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत अभियान आदि।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक राम सिंह कैड़ा,अनिल कपूर डब्बू, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत आई जी नीलेश आनंद भरणे, डीएम श्री धीराज सिंह गर्ब्याल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, के साथ ही दर्शक गण एव रामलीला के संचालन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Next Post

देश में 22 मिनट में  खबर  चलाने के लिए  प्रथम स्थान मिलना मुश्किल है परंतु हमने खबर भेज कर दिखाया है

  🌹🙏🌹👆[11/04, 9:06 pm] JM Painuli Editor देश, धृतराष्ट्र  का  ज़माना आगया है ? विश्व  की  सबसे बड़ी  तीसरे आवादी के देश भारतीय  पत्रकारिता  करने वालों को  सबक सिखाने के लिए देश में 22 मिनट में  खबर  चलाने के लिए  प्रथम स्थान मिलना मुश्किल है । जहां  करोड़ रुपये में  […]

You May Like