HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री ने त्यूनी अग्नि कांड के मृतकों को दो लाख देने की घोषणा के साथ दो अधिकारियों को दंडित किया

Pahado Ki Goonj

 मुख्य बाजार त्यूनी, तहसील त्यूनी में 6 अप्रैल 2023 को लगभग सांय 04 बजे 02 मंजिला आवसीय भवन में रसोई गैस लीक होने से आग लगने एवं सिलेण्डर फटने के कारण घटना में 04 बच्चों की मृत्यु हो गई। मृतकों में अधिरा, पुत्री विकेश उम्र लगभग 2 वर्ष 6 माह निवासी पराला धारगढी, तहसील त्यूनी देहरादून। सीजल पुत्री विकेश उम्र लगभग 2 वर्ष 6 माह निवासी पराला थारगढी, तहसील त्यूनी देहरादून। समृधि पुत्री जयलाल, उम्र 9 वर्ष निवासी विकराड़ तहसील नेहरूया, हिमाचल प्रदेश। सोनम पुत्री त्रिलोक, उम्र 9 वर्ष निवासी नूनस तहसील त्यूनी देहरादून। घटना स्थल पर जिला प्रशासन, पुलिस टीम थाना त्यूनी फायर सर्विस त्यूनी एवं हिमाचल, एस०डी०आर०एफ० टीम मोरी (उत्तरकाशी) 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा मौके पर पहुँच कर राहत एवं बचाव कार्यवाही की गयी । स्थानीय ग्रामीणों / निवासियों द्वारा भी राहत बचाव कार्य में सहयोग दिया गया।
 जिलाधिकारी ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के जांच के आदेश दिए।
 एस0डी0आर0एफ0 एवं अन्य टीमों द्वारा रेस्क्यू पुनः प्रारम्भ हो गया है।

मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख सहायता राशि देने की घोषणा की है।
जिलाधिकारी द्वारा राहत बचाव कार्यों में लापरवाही पर नायब तहसीलदार को निलंबित किया तथा अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को लाइन हाजिर किया गया है।
जिलाधिकारी सोनिका ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उनको ढांढस बंधाया। जिलाधिकारी की निगरानी में मृतक बालिकाओं के शव को खोजने हेतु एस0डी0आर0एफ0 एवं अन्य टीमों द्वारा रेस्क्यू जारी है।
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने तहसीलदार त्यूनी पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए।
 जिलाधिकारी सोनिका ने राजकीय चिकित्सालय त्यूनी पंहुचकर घायलों का हालचाल जाना तथा संबंधित चिकित्सकों को घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
 जिलाधिकारी ने राजकीय चिकित्सालय त्यूनी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही दवाइयों के स्टॉक की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में उपचार कराने हेतु आए लोगों से भी बात की।

देहरादून, जिलाधिकारी सोनिका ने मुख्य बाजार त्यूनी में हुई दुर्घटना पर रात्रि में पहुचकर रेस्क्यू कार्य का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात कर, दुःखद घटना पर सवेदना व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री द्वारा मृतक के परिजनों को दो दो लाख रुपया दिये जाने पर आभार प्रकट किया।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित क्षेत्र में आपदा के उपकेंद्र पर एसडीआरएफ टीम तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि आपदा राहत बचाव आगजनी से सम्बन्धी उपकरण, सम्बन्धित ग्राम प्रधान की निगरानी में रखे जाएं ताकि किसी प्रकार की आपदा घटित होने पर रेस्क्यू टीमों से पंहुचने से पूर्व ही स्थानीय स्तर पर राहत बचाव कार्य संचालित किया जा सकें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्यूणी में निर्माणधीन 100 बैड के चिकित्सालय का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराते हुए अस्पताल संचालित कराया जाए।
जिलाधिकारी ने राजकीय चिकित्सालय त्यूनी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही दवाइयों के स्टॉक की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में उपचार कराने हेतु आए लोगों से भी बात की।
मुख्य बाजार त्यूनी, तहसील त्यूनी में दो मंजिला आवासीय भवन में आगजनी की घटना पर राहत बचाव कार्यों में स्थानीय लोगों का सम्बन्धित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, की कार्यशैली पर भारी जनआक्रोश के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सम्बन्धित तहसीलदार पर अनुशासनात्मक कार्यवाही तथा नायब तहसीलदार को निलम्बित किये जाने के आदेश दिए हैं, तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व को जांच अधिकारी नामित किया गया।
मुख्य बाजार त्यूनी, तहसील त्यूनी में 6 अप्रैल 2023 को लगभग सांय 04 बजे 02 मंजिला आवसीय भवन में होने से आग लगने एवं सिलेण्डर फटने के कारण घटना में 04 बच्चों की मृत्यु हो गई। घटना स्थल पर जिला प्रशासन, पुलिस टीम थाना त्यूनी फायर सर्विस त्यूनी एवं हिमाचल, एस०डी०आर०एफ० टीम, 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा मौके पर पहुँच कर राहत एवं बचाव कार्यवाही की गयी तथा स्थानीय ग्रामीणों / निवासियों द्वारा भी राहत बचाव कार्य में सहयोग दिया गया।
मौके पर डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, उप जिला अधिकारी नरेश चंद्र दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।
–

Next Post

न्यायपालिका से जुडें लोग मुख्य न्यायाधीश का तो समर्थन करे

कोरोना  के  मरीज़ उत्तराखंड में 100 पार  देश में बीस  हजार बचाव के लिए  काली हल्दी  का सेवन करना चाहिए  🔭 साइंटिफिक-एनालिसिस 🔬 न्यायपालिका से जुडें लोग मुख्य न्यायाधीश का तो समर्थन करे … 📰 खबर:- भारतीय उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने फिर ठुकराया सीलबंद लिफाफा https://www.jansatta.com/jansatta-special/cji-dy-chandrachud-again-rejected-the-sealed-cover-of-the-centre-in-media-one-channel-case/2737375/lite/ सुप्रीम कोर्ट […]

You May Like