राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात कर जोशीमठ भू-धसांव कि जानकारियां से अवगत कराया

Pahado Ki Goonj

*राजभवन, देहरादून, दिनांक 09 जनवरी, 2023*

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल और कैबिनेट मंत्री ने राजभवन परिसर में स्थापित नक्षत्र वाटिका और बोनसाई गार्डन का भ्रमण किया।

उल्लेखनीय है कि राजभवन के बोनसाई गार्डन में 50 वर्ष से अधिक आयु तक के 500 से अधिक बोनसाई पेड़-पौधों को संरक्षित किया गया, सभी पौधों की देखभाल वैज्ञानिक विधि से की जाती है।

आगे पढ़े 

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से जनपद चमोली के जोशीमठ में भू धंसाव की स्थिति पर जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री धामी ने जोशीमठ में भू धंसाव क्षेत्र में संचालित राहत व बचाव कार्यों और नागरिकों की सुरक्षा हेतु उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रभावितों की सुरक्षा व पुनर्वास हेतु उठाए गए कदमों एवं समस्या के समाधान हेतु तात्कालिक तथा दीर्घकालिक कार्य योजना की प्रगति की भी जानकारी भी दी।

राज्यपाल ने कहा कि भू धंसाव क्षेत्र में निवासरत लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है जिसे ध्यान में रखा जाए। इसके साथ ही प्रभावितों के अस्थायी पुनर्वास का उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। प्रभावित हुए लोगों को ठंड व मौसम बिगड़ने की स्थिति में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। राज्यपाल ने राज्य सरकार द्वारा अभी तक उठाए गए त्वरित कदमों पर संतोष जताते हुए इस कार्य में लगे सभी लोगों की सराहना की।

इससे पहले राज्यपाल ने मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधू से भी मुलाक़ात कर जोशीमठ में भू धंसाव क्षेत्र में संचालित राहत व बचाव कार्यों और नागरिकों की सुरक्षा हेतु उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव से जुड़ी सभी एजेंसियों का समन्वय सुनिश्चित किया जाए। नागरिकों की सुरक्षा सर्वाेपरि है। इस दौरान राज्यपाल ने मुख्य सचिव से अन्य विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी वार्ता की।
आगे पढ़े 

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का सप्तम दीक्षांत समारोह का शुभारंभ कुलाधिपति/राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) व मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से वर्चुअल माध्यम से किया। दीक्षांत समारोह कार्यक्रम के अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट मौजूद रहे।

इस वर्ष का कुलाधिपति स्वर्ण पदक वनस्पति विज्ञान की अनिता जोशी को दिया गया। 27 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक दिए गए। इसके साथ ही मैती आंदोलन के जनक पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, जौनसार कला संस्कृति के लिए श्री नंद लाल भारती और लोक गायन के लिए पद्मश्री बसंती देवी को डी लिट् मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। साथ ही विश्विद्यालय के 01 छात्र को पी एच डी, 716 को स्नातकोत्तर व 10932 छात्रों को स्नातक की उपाधि प्रदान की गयी। इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट एवं उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने संयुक्त रूप से विश्विद्यालय में लगभग 25 करोड़ की लागत से बने 5 भवनों का लोकार्पण भी किया।

दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग करते हुए कुलाधिपति ने उपाधि धारक शिक्षार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में खुशहाली लेकर आती है। शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रतिभा, संकल्प और परिश्रम का बड़ा योगदान होता है। दूरस्थ शिक्षा में तो संकल्प और परिश्रम का और भी अधिक महत्व होता है।

राज्यपाल ने उपस्थित शिक्षार्थियों से कहा कि आप सभी को अमृतकाल के इन 25 वर्षों में विकसित भारत का नेतृत्व करना है। यह अमृतकाल प्रत्येक भारतीय के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि तकनीकी के बल पर लोगों की तरक्की के रास्ते खोजे जाएं। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के नारे को साकार करने में आप सभी का सामूहिक संकल्प भी जरूरी है।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में शोध एवं अनुसंधान की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए आप सभी शोध के प्रति उत्साही बनें एवं नवीन खोज करते रहें। रोजगार की समस्या, पलायन की समस्या को यहां उपलब्ध अपार संसाधनों के जरिए अवसर और उपलब्धियों में बदला जाए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि ग्रामीण इलाकों में रोजगार के नए अवसर हेतु अपना सहयोग करें। राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि स्थानीय लोगों की क्षमताओं को ध्यान में रखकर कार्य योजना और प्रोजेक्ट विकसित किए जाएं जिससे उनको लाभ मिले।

राज्यपाल ने कहा कि हमारे सम्मुख कई चुनौतियां हैं जिसका समाधान भी हमें खोजना है। आप सभी युवा शक्ति के बल पर हम विकसित भारत एंव विश्व गुरु भारत की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय पाठ्यक्रमों को रोजगार की संभावनाओं पर केन्द्रित कर तैयार करें। उत्तराखण्ड प्रदेश को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक मॉडल राज्य के रूप में आगे लाना है।

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षार्थियों से कहा की दीक्षांत समारोह का अर्थ औपचारिक दीक्षा का अंत है किंतु शिक्षा जीवन पर्यंत चलती है। आज विश्वविद्यालय में ज्ञान की अविरल गंगा में वर्चुअल माध्यम से जुड़कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। उत्तराखंड मुक्त विश्विद्यालय का पिछला वर्ष अनेक उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा है। नैक मूल्यांकन में विश्वविद्यालय को प्रथम प्रयास में ही $$ ग्रेड प्राप्त हुआ है जो विश्वविद्यालय की उत्तरोत्तर अभिवृद्धि में गति प्रदान करने का कार्य करेगा। उन्होंने शिक्षार्थियों से सशक्त उत्तराखंड राज्य हेतु अपनी सहभागिता का आह्वान किया।

सांसद अजय भट्ट में सभी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड राज्य देश का पहला राज्य होगा जहां एक परीक्षा, चुनाव, दीक्षांत , शैक्षिक कैलेंडर व गणवेष होगा। कार्यक्रम का संचालन कुलसचिव प्रो0 रश्मि पंत ने किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो ओम प्रकाश, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, मेयर डॉ जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, प्रोफेसर डॉ भानू प्रकाश जोशी, प्राचार्य डॉ अरुण जोशी, डिप्टी रजिस्ट्रार विमल कुमार,डॉ राकेश रयाल, बृजेश बनकोटी, महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, सुरेश भट्ट, अजय राजौर, दिनेश आर्य, प्रकाश हरबोला, डॉ बहादुर सिंह बिष्ट, शंशाक रावत, कुंदन लटवाल सहित अन्य विश्वविद्यालय के कुलपति उपस्थित थे।

आगे पढ़ें 

‘राष्ट्रीय युवा दिवस’-स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती पर राज्यपाल का बधाईं संदेश

*राजभवन देहरादून 11 जनवरी, 2023*

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने युवाओं के प्रेरणास्रोत, युगपुरूष स्वामी विवेकानंद की जयन्ती ‘‘राष्ट्रीय युवा दिवस’’ पर सभी नागरिकों विशेषतः युवाओं को शुभकामनायें दी हैं।

अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी का दर्शन, सिद्धान्त, आध्यात्मिक विचार और आदर्श, युवाओं के लिए सशक्त ऊर्जा स्रोत हैं। राज्यपाल ने कहा कि युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाकर देश एवं प्रदेश के बदलाव का नेतृत्व करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को बड़े सपने देखने चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। युवाओं के बल, बुद्धि, पवित्र व निस्वार्थ सेवा से ही देश का पुनरोत्थान सम्भव है।

राज्यपाल ने कहा कि अमृतकाल के इस सोपान में भारत को विकसित राष्ट्र एवं विश्वगुरू बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने युवाओं से इस कालखण्ड का सदुपयोग करते हुए राष्ट्र एवं समाज की प्रगति में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया है।

 

Next Post

राज्य स्तरीय खेल महा कुम्भ में अन्डर 14 कब्बडी प्रतियोगिता में हरिद्वार को हराकर उत्तराकाशी ने जीत हासिल की ।

    राज्य स्तरीय खेल महा कुम्भ में अन्डर 14 कब्बडी प्रतियोगिता में हरिद्वार को हराकर उत्तराकाशी ने जीत हासिल की । उत्तरकाशी । राज्य स्तरीय खेल महा कुम्भ में आयोजित अन्डर 14 कब्बडी प्रतियोगिता में हरिद्वार को हराकर उत्तराकाशी ने जीत हासिल की है । दो दशक बाद उत्तरकाशी […]

You May Like