ह्रदय स्पर्शी पल, सीएम धामी ने बद्री पुर अपना घर बाल उथान समिति एंव अन्य माननीयों से भेंट कर दीपावली की दी बधाई

Pahado Ki Goonj

देहरादून,ह्रदय स्पर्शी पल सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज बद्रीपुर, देहरादून में ‘अपना घर’ बाल महिला उत्थान समिति द्वारा आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अनाथ एवं बेसहारा बच्चों को मिष्ठान एवं उपहार भेंट किये।

प्रत्येक बच्चे को समान अवसर प्रदान करना हमारा कर्तव्य है जिसके दृष्टिगत राज्य सरकार इन बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने हेतु हर संभव सहयोग दे रही है।

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर सभी बच्चे काफी उत्साहित थे।1280x835

 

मुख्यमंत्री ने ‘अपना घर’ में रह रहे बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं बच्चों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों का अवलोकन भी किया। उन्होंने बेसहारा बच्चों के लिए कार्य कर रही बाल महिला उत्थान समिति के लोगों को इस सराहनीय कार्य के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बच्चों को मिष्ठान वितरण किया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज बच्चों के बीच आकर उनकी बचपन की स्मृतियां ताज़ी हुई हैं। सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार द्वारा इन बच्चों के लिए हर संभव सहयोग दिया जायेगा।

इस अवसर पर विधायक  बृज भूषण गैरोला एवं  सुरेश गड़िया भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से,नि)

भुवन चंद्र खंडूरी से उनके वसंत विहार स्थित आवास में भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत से उनके जीएमएस रोड स्थित आवास में भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में डीजीपी  अशोक कुमार के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।


मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रमुख वन संरक्षक  विनोद कुमार सिंघल के नेतृत्व में वरिष्ठ वनाधिकारियों ने भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक 

सुरेश गड़िया भी उपस्थित थे।

 मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सांय को बलबीर रोड स्थित

भाजपा कार्यालय में दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अबसर पर प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र भट्ट पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक

Next Post

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 9 लोगों के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा की गयी गुण्डा एक्ट की कार्रवाई।

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 09 लोगों के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा की गयी गुण्डा एक्ट की कार्रवाई। उत्तरकाशी । ब्यूरो । पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशानिर्देशन मे अवैध नशा/शराब के कारोबार मे संलिप्त लोगों के विरुद्ध उत्तरकाशी पुलिस का सख्त रुख लगातार जारी है। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी […]

You May Like