HTML tutorial
HTML tutorial

2022 चार धाम सुगम यात्रा की गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक व मालिक एसोसिएशन द्वारा वाहनों की लॉटरी निकाली गई

Pahado Ki Goonj

ऋषिकेश, पहाडोंकीगूँज, 2022 चार धाम यात्रा के मध्य नजर टैक्सी वाहनों का रोटेशन बनाए जाने को लेकर गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक व मालिक एसोसिएशन ऋषिकेश के तत्वावधान में टैक्सी वाहनों की लॉटरी निकाली गई, आई एस बी टी स्थित एसोसिएशन के शाखा कार्यालय में पंडित अनुसूया प्रसाद कुकरेती ने विधि विधान से मंत्र उच्चारण कर पूजा अर्चना की एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत ने चार धाम यात्रा के टैक्सी वाहनों की घड़े से पर्ची निकाली, प्रथम पर्ची बिजेंदर नौटियाल टैक्सी वाहन संख्या यू के 14 टी ए 0 583 की निकली इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि देश प्रदेश से तीर्थ नगरी ऋषिकेश आने वाले यात्रियों को सुगम, दुर्घटना रहित, वा वाजिब दाम पर अतिथि देवो भव की भावना के अनुसार चार धाम की यात्रा कराने को एसोसिएशन की 211 डीलक्स टैक्सिया तैयार हैं। एसोसिएशन के सचिव विजेंद्र कंडारी ने कहा कि चार धाम का किराया परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार वसूला जाएगा इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार मिश्रा, दिगंबर सिंह बिष्ट, गोपाल जुगरान, आसाराम सकलानी, ग्रीश नेगी, द्वारिका प्रसाद मुंडेपी, अमरदेव रियाल, विजय भट्ट, अरविंद डोभाल, रणबीर मौर्य, अनिल गुप्ता, अनिल कुकरेजा, श्री कृष्ण डबराल, राकेश बहुगुणा, ऋषि राम सेमवाल, वीरेंद्र जोशी, ठाकुर सिंह नेगी आदि टैक्सी चालक व मालिक उपस्थित थे
विजय पाल सिंह रावत मोबाइल नंबर+91 98973 51907
अध्यक्ष ,गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक व मालिक एसोसिएशन ऋषिकेश

 

Next Post

रायपुर ब्लॉक में सांसद महारानी माला राज लक्ष्मी एवं स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य मेले का किया शुभारंभ

प्रदेश भर में स्वास्थ्य मेले की धूम, देहरादून,पहाडोंकीगूँज, (राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण) प्रदेशभर में प्रत्येक ब्लाक पर स्वास्थ्य मेलों की धूम है। आज स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ,टिहरी सांसद  महारानी श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, और विधायक रायपुर  उमेश शर्मा की उपस्थिति में देहरादून के रायपुर ब्लॉक में ब्लॉक […]

You May Like