प्रियंका गांधी कल उत्तराखण्डियत स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’’ जारी करेंगी।

Pahado Ki Goonj

देहरादून 1 फरवरी ukpkg.com,उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक श्रीमती प्रियंका गांधी कल  02 फरवरी बुधवार 2 को देहरादून में कैनाल रोड़ पर स्थित लग्जूरिया फार्म में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुुनावी जनसभा एवं वर्चुवल रैली को संबोधित करेंगी।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के तहत कल देहरादून के कैनाल रोड़ स्थित लग्जूरिया फार्म में जनसभा एवं वर्चुअल रैली को संबोधित करने के साथ ही कांग्रेस पार्टी का विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जारी ‘‘उत्तराखण्डियत स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’’ जारी करेंगी।
राजीव महर्षि ने यह भी कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी जी चुनावी रैली के साथ प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी। उन्होंने कहा कि ‘‘उत्तराखण्डियत स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’’ के माध्यम से कांग्रेस पार्टी द्वारा सरकार बनने पर की जाने वाले कार्यों का ब्यौरा जनता के सम्मुख रखा जायेगा।

Next Post

सचिन पायलट ने किया राजपुर छेत्र में राजकुमार का प्रचार

देहरादून, ukpkg.com। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के तहत राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान तेज हो गया है। सभी दलों के वरिष्ठ नेता चुनावी मैदान में उतरकर अपने पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने देहरादून में कांग्रेस […]

You May Like