HTML tutorial
HTML tutorial

नगर पालिका परिषद बड़कोट में राजकीय आदर्श बालिका इन्टर कालेज बड़कोट के छात्राओं द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की रैली निकाल कर नारे लगा कर अपील की

Pahado Ki Goonj

बडकोट,नगर पालिका परिषद बड़कोट में राजकीय आदर्श बालिका इन्टर कालेज बड़कोट के राष्ट्रीय स्वंय सेवक के छात्राओं द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील करते हुए नगर में जनजागरूकता रैली मुख्य बाजार व वार्डो में निकाली गई ।

जिसमें छात्राओं द्वारा पोलीथीन प्रतिबन्ध के साथ प्रयोग नही करने के नारे लगायें ,रैली के साथ ही छात्राओं के साथ अध्यापिकाओ के द्वारा सिंगल यूज प्लासिटक के साथ अन्य रैपर ,पानी की बोतल,अजैविक कूड़ा।

एकत्रित करते हुए नगर पालिका परिषद बड़कोट में लगभग 50 से 60 किलो प्लासिटक दिया गया,वही सेनेटरी इन्सपेक्टर जयनन्द सेमवाल द्वारा इस रैली के माध्यम से जो जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया उसे आगे पुनः वृहद रूप में किया

जाने का अनुरोध प्रभारी अधिकारी एन एस एस से किया गया,तथा प्राप्त प्लाष्टिक को कम्पेक्टर के द्वारा काम्पेक्ट कर रिसाईकिल के लिये भेजा जाता है,नगर पालिका भी जिलाअधिकारी के निर्देशनुसार निरंतर पोलीथीन छापेमारी करती है जिसमें अधिशासी अधिकारी मोहन प्रसाद गोड़ के नेतृत्व में गदगीं व पोलीथीन प्रयोग करने वालों को चालान करते हुए 2500 का अर्थदंड वसुला गया।
पोलीथीन छापेमारी में सेनेटरी इंसपेक्टर ,अवरअभियन्ता,सहित पालिका के कर्मचारी रहे।

Next Post

भू अध्यादेश अधिनियम अभियान उत्तराखंड के तत्वावधान मे 10 दिन में भी अनसन जारी -प्रमिला रावत

भू अध्यादेश अधिनियम अभियान उत्तराखंड के तत्वावधान मे 10 दिन में भी अनसन जारी… राज्यात्मा की एकमात्र आवाज भू कानून… हिमांचल की तर्ज़ पर हों भू-क़ानून… दीन दयाल उपाध्याय पार्क देहरादून में भू कानून लगातार दसवें दिन भी जारी रहा… आज ukd राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला) प्रमिला रावत की अध्यक्षता में […]

You May Like