HTML tutorial
HTML tutorial

गुड न्यूज,मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के एक माह के साप्ताहिक कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया है जानिए

Pahado Ki Goonj

देहरादून (पहाड़ों की गूंज)मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के एक माह के साप्ताहिक कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जारी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अपर सचिव मुख्यमंत्री  अरूणेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत सोमवार से शुक्रवार तक पूर्वाहन 9:30 से 11 बजे तक पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। जबकि सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को 11 से 12 बजे तक जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री सोमवार से शुक्रवार तक अपराह्न 12 से 01 बजे तक गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे तथा अपराह्न 01 बजे से 02 बजे तक मा0 विधायको से भेंट करेंगे। विधायको से भेंट कार्यक्रम बुधवार एवं शुक्रवार को नही होगा। मुख्यमंत्री अपराह्न 4 बजे से 5:30 तक विभिन्न विभागों के प्रस्तुतीकरण एवं बैठकों में प्रतिभाग करेंगे। प्रतिदिन पूर्वान्ह के कार्यक्रम,मुलाकात कैण्ट स्थित कैम्प कार्यालय में होंगे तथा प्रतिदिन अपराह् के कार्यक्रम/मुलाकात सचिवालय स्थित कार्यालय से होंगे।

अपने अपने स्थान से रामायण के उत्तर कांड का पाठ विश्व मे कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए रोज किजयेगा।

मुख्यमंत्री के समक्ष दिये जाने वाले प्रस्तुतीकरण एवं बैठको का आयोजन मा0 मंत्रिगणों से भेंट एवं पत्रावलियों का निस्तारण सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में होगी।
मुख्यमंत्री मंगलवार एवं गुरूवार को पूर्वाहन 11 से 12 बजे तक मीडिया से भेंट करेंगे, इस दिन जनता मिलन कार्यक्रम नही होगा। मुख्यमंत्री पहले एवं तीसरे बुधवार को अपराह्न 4 बजे से 5ः30 बजे तक मा0 मंत्रिगणों से मुलाकात करेंगे तथा मा0 मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री का शुक्रवार अपराह्न में 4 बजे के बाद तथा शनिवार एवं रविवार को क्षेत्र भ्रमण का कार्यक्रम रहेगा।

Next Post

आम आदमी पार्टी के झांसे में नहीं आएगी उतराखण्ड की जनता ,फर्जी कोरोना आरटीपीसीआर रिपोर्ट की पारदर्शिता से चल रही जांच :- चौहान

आम आदमी पार्टी के झांसे में नहीं आएगी उतराखण्ड की जनता : चौहान फर्जी कोरोना आरटीपीसीआर रिपोर्ट की पारदर्शिता से चल रही जांच   देहरादून 24 जून, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि झूठ परोसने में माहिर आम आदमी पार्टी की नौटंकी में उतराखण्ड की […]

You May Like