मुख्य खबरें-मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने रेल विकास निगम के अधिकारियों से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन की कार्य की जानकारी ली

Pahado Ki Goonj

देहरादून(पहाडोंकीगूँज) मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय में रेल विकास निगम के अधिकारियों से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन प्रोजक्ट की कार्य प्रगति की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल लाईन के कार्यों में तेजी लाई जाय। इसको निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाय। 2024 तक इस रेल लाईन निर्माण को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यों में तेजी लाने के लिए राज्य सरकार की ओर से जो भी मदद की जरूरत होगी, वह दी जायेगी।

रेल विकास निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक श्री हिंमाशु बडोनी ने जानकारी दी कि 125 किमी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन पर 12 स्टेशन व 17 टनल बनाये जा रहे हैं।  मुख्य सुरंगों के कार्यों में तेजी लाने के लिए 10 कार्य स्थलों के लिए 12 किमी की एप्रोच रोड का निर्माण पूर्ण हो चुका है। जबकि 07 में से 06 एडिट टनल का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस रेल लाईन में 18 बड़े एवं 36 छोटे ब्रिज के निर्माण किये जा रहे हैं। चन्द्रभागा ब्रिज का निर्माण पूर्ण हो चुका है। शेष सभी पर कार्य चल रहा है। मार्च 2024 तक इनका निर्माण पूर्ण किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। रेल विकास निगम द्वारा इसके अलावा राज्य के कल्याण हेतु श्रीनगर में हॉस्पिटल बिल्डिंग,हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर टॉयलेट ब्लॉक, गौचर एवं कालेश्वर में रोड ब्रिज, श्रीकोट (श्रीनगर) में स्टेडियम बनाया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार  शत्रुघ्न सिंह, विशेष कार्याधिकारी  जे. सुंद्रियाल, सचिव  आर.मीनाक्षी सुंदरम,  एस.एन पाण्डेय, जियोलॉजिस्ट रेल विकास निगम  विजय डंगवाल आदि उपस्थित थे।

आगेंपढें

मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने  परेड ग्राउंड देहरादून में स्मार्ट सिटी योजनासे संचालित की जाने वाले 05 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाई एवं स्मार्ट टॉयलेट का लोकार्पण किया

देहरादून, (पहाडोंकीगूँज),मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को परेड ग्राउंड देहरादून में स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत संचालित की जाने वाले 05 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाई एवं स्मार्ट टॉयलेट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने आज जिन 05 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाई ये रायपुर से सेलाकुई रूट की बसें हैं।
मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इन इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और इनसे प्रदूषण भी नहीं होगा। ये सभी बसें वातानुकूलित हैं। इनमें यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत आपातकालीन बटन, इमरजेंसी हैमर, हर सीट पर यूएबी पोर्ट एवं दिव्यांग व्यक्तियों के लिए व्हील चेयर खड़ी करने के लिए स्थान की सुविधा दी गई है।
सीईओ स्मार्ट सिटी/ जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि इन बसों की बैट्री पूरी चार्ज होने के बाद एक समय में 180 किमी चल सकती है। इन बसों में जीपीएस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, अग्निशमन यंत्र एवं रिजनरेशन सिस्टम एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध है।
इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री  वंशीधर भगत, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर  सुनील उनियाल गामा, विधायक हरबंस कपूर,  सहदेव सिंह पुण्डीर, खजान दास, उमेश शर्मा काऊ आदि उपस्थित थे।

आगेपढें

Next Post

22वें दिन टोल प्लाजा समिति ने कहा कि लिखित शासनादेश आने तक आंदोलन जारी रहेगा

देहरादून,पहाडोंकीगूँज,प्रस्तावित नेपाली फार्म टोल प्लाजा विरोधी सर्वदलीय संघर्ष समिति के तत्वावधान में 22 वे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी है! सर्वदलीय समिति के अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत ने बताया कल दिनांक 22 जून 2021 से क्रमिक अनशन प्रारंभ किया जाएगा समिति के संयोजक संजय पोखरियाल ने कहा कि टोल […]

You May Like